सलमान खान पूरी दुनिया के सामने मुझसे मांफी मांगे, मेरे साथ क्या-क्या किया है - Ex गर्लफ्रेंड सोमी अली

Somy Ali Allegation On Salman Khan:सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने एक बार फिर से एक्टर पर गंभीर आरोप लगाया है। सोमी ने कहा है कि सलमान खान को सामने आकर उनसे माफी मांगनी चाहिए। सोमी अली का कहना है कि सलमान खान के साथ उनका 8 साल का रिश्ता रहा है। सोमी अली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
सोमी अली ने कहा कि कई साल पीड़ित होने के बाद उन्हें आज सच बताने की हिम्मत हुई है। सोमी अली ने इस वीडियो में बताया है कि मैं चाहती हूं कि सलमान खान की वजह से मैं जो वर्बल, सेक्शुअल और फिजिकल अब्यूज से गुजरी हूं उसके लिए वह दुनिया के सामने मुझसे माफी मांगे। लेकिन एक घमड़ी और खुद को पसंद करने वाला इंसान कभी भी शायद यह नहीं करेगा।
मैं इसके साथ यह भी चाहती हूं कि वह मेरे शो पर से बैन हटाव दे। ताकि मेरा शो भारत में देखा जा सके। मेरे शो का नाम नॅा मोर टियर्स है। इस पूरे शो को मैंने 15 साल से अपने खून पसीने से बनाया है। वह कहती हैं कि 40 हजार मर्दों और औरतों की जान मैंने बचाई है। सोमी ने वीडियो में यह भी बोला है कि मिस्टर खान आईने में खुद को देखकर खुद से यह सवाल पूछना चाहिए कि मुझ पर कभी हाथ नहीं उठाया है।
क्या मुझे कभी अब्यूज नहीं किया, ये सब पता होने के बाद भी वह कैसे आराम से लाइफ जी सकते हैं? मेरे शो को बैन करने की हिम्मत कैसे कर सकते हैं? बिना सलमान का नाम लिए सोमी अली ने कहा कि इसके लिए शर्म आनी चाहिेए। मेरे साथ कितना गलत हुआ है। अगर तुम्हारे भीतर हिम्मत होगी। तो तुम दुनिया के सामने मुझसे माफी मागोगे। आपको बता दें कि सोमी अली और सलमान खान ने कई सालोें पहले डेटिंग की थी। उस समय सलमान खान का करियर ग्राफ ऊपर की तरफ था।


Click it and Unblock the Notifications











