'अगर Salman Khan ने मुझे बोतल से मारा होता तो मैं सीधा अस्पताल पहुंचती'- Ex गर्लफ्रेंड सोमी अली का खुलासा

Somy Ali, Salman Khan

Somy Ali-Salman Khan:बॅालीवुड एक्ट्रेस सोमी अली ने एक बार फिर से इंटरनेट पर अपने पोस्ट के साथ एक्स ब्वॅायफ्रेंड सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाया है। सोमी अली ने एक बार फिर से सलमान खान को लेकर ताना कसा है। साथ ही सलमान खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर फिर से खुलासा किया है। एक बार फिर से सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने उन पर गंभीर आरोप लगाया है। सोमी अली इस पोस्ट में अपने पुराने दिनों को याद कर फिर से सलमान खान के साथ अपनी कड़वी यादों को शेयर कर रही हैं। सोमी अली ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में सलमान खान के साथ अपने उस वाकये का सच जाहिर किया है कि जिसमें दावा किया गया है कि सलमान खान ने उनके सिर पर कांच की बोतल मारी थी।

अगर सलमान ने मुझे बोतल से मारा होता

अगर सलमान ने मुझे बोतल से मारा होता

सोमी अली ने लिखा है कि अगर सलमान ने मुझे बोतल से मारा होता तो मैं सीधा अस्पताल पहुंचती। सलमान ने थंप्सअप के ग्लास मेरे बालों के ऊपर डाली थी। उसमें रम मिली हुई थी। मेरे साथ एक एक्टर दोस्त भी था। उसने यह सारा नजारा भी देखा।

सलमान ने मेरे सिर पर बोतल नहीं तोड़ी

सलमान ने मेरे सिर पर बोतल नहीं तोड़ी

मैं उनका सम्मान करती हूं। इस वजह से मैं उनका नाम नहीं लूंगी। लेकिन यह सच है कि सलमान ने मेरे सिर पर बोतल नहीं तोड़ी। इतने सालों में यह सबसे बेहूदा अफवाह है जो मैंने सुनी है। अगर ऐसा सलमान ने किया होता तो मैं आईसीयू में होती।

मैं उस समय 16 साल की लड़की थी

मैं उस समय 16 साल की लड़की थी

सोमी अली ने लिखा है कि 14 साल की उम्र में यूएस में मेरे साथ दुष्कर्म हुआ। जब मैं भारत आई तो जिसे मैंने 8 साल तक डेट किया उसने घरेलू हिंसा किया। भारत आने का मेरा असली मकसद सलमान खान से शादी करना था। मैं उस समय 16 साल की लड़की थी। मेरा दिमाग उस वक्त बच्चों वाला था।

सलमान खान मुझे पीटते थे

सलमान खान मुझे पीटते थे

मुझे इस बात का अंदाजा नहीं था कि जो किरदार उन्होंने निभाए हैं, वह उससे एकदम अलग हैं। सोमी अली ने बताया है कि जब मैं मुंबई में थी तो सलमान खान मुझे गाली देते थे। सलमान खान मुझे पीटते थे। मेरे मेकअप आर्टिस्ट को गर्दन और कई अन्य जगहों पर मेकअप लगाकर चोट के निशान छिपाने पड़ते थे। सोमी ने लिखा है कि यह कोई ब्रेकिंग खबर नहीं है। सलमान कई लड़कियों के साथ ऐसा कर चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X