..................... हाईकोर्ट में जूही चावला को देख किसी ने गाया 'घूंघट की आड़ से', रोकनी पड़ी सुनवाई! Someone singing Ghoonghat ki aad se as he see Juhi Chawla in Delhi High Court! - Hindi Filmibeat

हाईकोर्ट में जूही चावला को देख किसी ने गाया 'घूंघट की आड़ से', रोकनी पड़ी सुनवाई!

पिछले कुछ समय से लगातार अभिनेत्री जूही चावला काफी चर्चा में हैं और इसका कारण फिल्म नहीं बल्कि को दूसरा है। दरअसल हाल ही में जूही चावला ने 5जी नेटवर्क को लेकर हाईकोर्ट की दरवाजा खटखटाया था और कहा था कि इससे पर्यावरण को नुकसान है और कई जीव इससे काफी तकलीफ में आ रहे हैँ। उनका कहना था कि इसको तुरंत रोक दिया जाए। इस बात को लेकर एक याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की गई थी जिसकी सुनवाई आज हुई है।

लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हो गया जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल कोर्ट में जूही चावला के इस केस की सुनवाई ऑनलाइन हुई थी और जैसे ही जूही चावला वीडियो पर प्रकट हुईं तो..

juhi chawla, जूही चावला

कोर्ट में किसी ने 'घूंघट की आंड़ से दिलबर का' गाना शुरु कर दिया। ये मशहूर फिल्म हम हैं राही प्यार के से है। इसके बाद जज साहब ने तुरंत कहा.. 'कृपया इसको म्यूट करिए।'

जूही चावला के वकील ने कहा

जूही चावला के वकील ने कहा

इसको लेकर जूही चावला के वकील ने भी कहा कि.. 'मैं ऐसी आशा करता हूं कि इसे किसी प्रतिवादी द्वारा हटाया नहीं जाएगा।'

न्यायमूर्ति जे आर मिधा

न्यायमूर्ति जे आर मिधा

इस केस की सुनवाई न्यायमूर्ति जे आर मिधा कर रहे हैं। गौरतलब है कि आज की सुनवाई 3 बार बाधित हुई थी।

फिर गाया गाना

फिर गाया गाना

जी हां, दूसरी बार जब कार्यवाही शुरु हुई तो किसी न कोर्ट रूम में 'लाल लाल होठों पे गोरी किस्का नाम है...' गाना शुरु कर दिया।

'मेरी बन्नो की आएगी बारात...'

'मेरी बन्नो की आएगी बारात...'

फिर से कोर्ट शुरु हुआ तो फिर 'मेरी बन्नो की आएगी बारात...' गाना किसी ने शुरु कर दिया। हालांकि इस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन जज ने इसको पता करके अवमानना नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।

लोग काफी हैरान हैं

लोग काफी हैरान हैं

गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट में जो कुछ भी हुआ इसके बाद से लोग काफी हैरान हैं और उस व्यक्ति के खुलासे को लेकर काफी परेशान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X