फिल्मों के लोकेशन की कुछ तस्वीरें
बैंगलोर। बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों राजकुमार हिरानी की फिल्म की शूटिंग राजस्थान में कर रहे हैं जहां उनकी पत्नी किरण और बेटा आजाद भी उनके साथ है। इस फिल्म में संजय दत्त और अनुष्का शर्मा भी काम कर रहे हैं। इसके अलावा एक और आने वाली फिल्म गुंडे की शूटिंग कोलकाता में हो रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है अर्जुन कपूर, प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह ने। इस फिल्म के आने से पहले ही रणवीर सिंह का लुक चर्चा में है।
इसके अलावा रणवीर सिंह की एक और फिल्म 'रामलीला' भी आने वाली है जिसके डायरेक्टर संजयलीला भंसाली है। रणवीर की पहले भी मुख्य भूमिकाओं वाली कई फिल्में आ चुकी हैं।
आने वाली फिल्मों में प्रभू देवा की फिल्म 'रैम्बो राजकुमार' भी इस समय चर्चा में हैं। जिसकी शूटिंग भुज में हो रही है। इस फिल्म के मुख्य किरदारों में शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा हैं। प्रभू देवा की अन्य कॉमर्शियल फिल्मों की तरह यह भी एक वैसी ही फिल्म है। प्रभु देवा इसके पहले वांटेड और राउडी राठौर जैसी सफल फिल्में दे चुके हैं। राउडी राठौर ने सौ करोड़ से अधिक का व्यवसाय किया था।
देखें इन फिल्मों की लोकेशन की कुछ तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications