शिप ऑफ थीसिस पर गर्व होगा आने वाली जेनरेशन को- सोहम शाह
सोहम शाह जो कि एक बहुत ही छोटे से शहर श्री गंगानगर से हैं और इसके बावजूद सोहम शाह अपनी तरफ से काफी कोशिश कर रहे हैं कि इंडस्ट्री में अपनी एक जगह बना सकें। वैसे भी इंडस्ट्री में अपने पेरेंट्स के नाम के बल पर कई सितारे टिके हुए हैं लेकिन अपने दम पर इंडस्ट्री में कुछ कर दिखाने का जज्बा लिये सोहम शाह वाकई काफी मेहनत कर रहे हैं। सोहम शाह का कहना है कि वो आगे भी ऐसे ही किरदार करेंगे जिन्हें देखकर उन्हें भी खुदपर गर्व हो साथ ही उनका परिवार भी उन्हें पसंद करे। लेकिन सोहम शाह एक ही किरदार बार बार दोहराना नहीं चाहते।
सोहम का कहना है कि शिप ऑफ थीसिस फिल्म में काम करना उनके लिए साल भर की एक डिस्कवरी थी। इस यंग टैलेंटेड एक्टर ने शिप ऑफ थीसिस में एक स्टॉक ब्रोकर किरदार निभाया था और उसके बाद से ही इन्हें लगातार स्टॉक ब्रोकर के ही किरदार मिल रहे हैं। सोहम को पूरा यकीन है कि शिप ऑफ थीसिस फिल्म आने वाली जेनरेशन पर एक अच्छा प्रभाव डालेगी और साथ ही ये फिल्म लोगों को काफी इंसपायर भी करेगी।


Click it and Unblock the Notifications












