बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में टीम दहाड़ के साथ नहीं शामिल हो पाए एक्टर सोहम शाह, सोशल मीडिया पर जाहिर किया अपना डर

By Filmibeat Desk
sohum-shah-could-not-join-the-team-dahaad-at-berlin-international-film-festival-expressed-his-fear

Sohum Shah expresses his fear: रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय के निर्देशन में बनी अपकमिंग शो 'दहाड़' का प्रीमियर 73वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ, जहां इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली है। जबकि इस खास मौके पर सीरीज की पूरी कास्ट मौजूद थीं, वहीं एक्टर सोहम शाह इवेंट का हिस्सा बनने से चूक गए और जिसका उन्हें बेहद अफसोस है। इसे अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर करते हुए उन्होंने अपना डर जाहिर किया।

सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सो मच FOMO। मेरी दाहाड़ फैमिली के साथ @berlinale में शामिल होने से चूक गया- फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने वाली पहली भारतीय सीरीज !!! बहुत कमाल का फीडबैक सुन रहा हूं। आप लोगों को हमें दहाड़ते हुए सुनने के लिए इसे शेयर करने का और इंतजार नहीं कर सकता।"

सोहम शाह स्टारर 'दहाड़' को 73वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव से शानदार समीक्षा मिली है और यह आज भारत में सबसे बहुप्रतीक्षित शोज में से एक बन गया है। यह फिल्म फेस्टिवल में कॉम्पीट करने वाली पहली भारतीय वेब सीरीज है। इस सीरीज में सोहम शाह के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा और गुलशन देवैया भी हैं। वहीं इसे जोया अख्तर और रीमा कागती ने प्रोड्यूस किया हैं।

'दहाड़' के अलावा, सोहम शाह के पास एक दिलचस्प लाइनअप है जिसमें उनका प्रोडक्शन वेंचर 'CrazXy' भी शामिल है। इससे पहले सोहम शाह को हमने तुम्बाड, शिप ऑफ थीसियस, तलवार, द बिग बुल जैसी फिल्मों में देखा है। वहीं, ये पॉपुलर वेब सीरीज 'महारानी' का भी प्रमुख हिस्सा रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sohum shah dahaad
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X