..................... Sohum shah and Kirti Kulhari will do a project together - Hindi Filmibeat

दो पॉवरहाउस परफॉर्मर सोहम शाह-कीर्ति कुल्हारी, पहली बार एक साथ करेंगे ये बड़ा धमाका

जब दो ऐसे कलाकार, जिनके अभिनय को उनकी पिछली फिल्मों में न सिर्फ दर्शकों ने ही खूब सराहा है, बल्कि उनकी फिल्मों को क्रिटिक्स ने भी खूब सराहना की है। क्रिटिक से लेकर दर्शकों के दिलों में उन्होंने लीक से हट कर और विषयपरक(कंटेट ड्रिवेन), फिल्में कर अपनी अलग ही पहचान स्थापित कर ली है। इन दो कलाकारों ने बिना किसी स्टार पॉवर के सिर्फ अपनी उम्दा अदाकारी और अलग तरह की भूमिकाएं निभा कर अपने परफॉरमेंस को ही स्टार बना दिया है। यही वे कलाकार हैं, जिन्होंने कंटेंट को हीरो बनाने में अहम भूमिका निभाई हैं।

ऐसे में जब इन दो कलाकारों को एक फिल्म के माध्यम से साथ आने का मौका मिल रहा हो तो जाहिर है कि दर्शकों के लिए इससे सुनहरा अवसर क्या होगा कि वह एक साथ, एक ही जगह इन दो पॉवरहाउस परफॉरमर्स को एक साथ देखें। हम यहां बात कर रहे हैं शिप ऑफ थिशियस और तुम्बाड जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से सबके दिलों पर राज करने वाले सोहम शाह और पिंक, उरी, ब्लैकमैल और इंदु सरकार जैसी फिल्मों में बेहतरीन परफॉरमेंस देने वाली कीर्ति कुल्हारी की।

soham shah, सोहम शाह

जी हां, सोहम शाह और कीर्ति जो कि पॉवरहाउस परफॉरमर माने जा रहे हैं और जिन्होंने अपनी अभिनय क्षमता के दम पर पहचान बनाई है, पहली बार दोनों एक शॉर्ट फिल्म में साथ आ रहे हैं। यह पहला मौका है कि जब सोहम शाह और कीर्ति किसी फिल्म में साथ नजर आने जा रहे हैं। खबर है कि दोनों ने निर्देशक पवन कृपलानी की एक शॉर्ट फिल्म में अभिनय किया है।

हाल ही में दोनों ने फिल्म की शूटिंग भी पूरी की है। हालांकि अब तक यह खबर सामने नहीं आयी है कि इस शॉर्ट फिल्म की कहानी क्या है और विषय क्या है। लेकिन एक बात तो तय है कि सोहम शाह और कीर्ति जैसे कलाकार अगर इस शॉर्ट फिल्म का हिस्सा बने हैं तो निश्चित तौर पर यह शॉर्ट फिल्म लीक से हट कर होगी।

उनके फैन्स के साथ-साथ हमारी उत्सुकता भी बढ़ गयी है। चूंकि यह पहली बार है, जब कीर्ति और सोहम जैसे कलाकार जोड़ी के रूप में साथ नजर आने जा रहे हैं। अब तक सोहम शाह को दर्शकों ने तुम्बाड और शिप आॅफ थिशियस जैसी फिल्मों के माध्यम से बड़े परदे पर ही देखा है।

लेकिन उनकी फिल्म तुम्बाड से उन्हें जिस तरह से सफलता मिली है। उन्हें जिस तरह से दर्शकों के साथ-साथ फिल्म क्रिटिक ने पसंद किया है, सोहम ने अपने लिए अभिनय के सारे रास्ते खोल दिये हैं। स्पष्ट है कि अब वह हर तरह के प्रयोग करने के लिए और अभिनय के नये प्लैटफॉर्म एक्सप्लोर करने के लिए तैयार हैं।

नि: संदेह तुम्बाड ने फिल्म इंडस्ट्री में कई मायने में एक माइलस्टोन रही है। अब जबकि सोहम इस शॉर्ट फिल्म का हिस्सा बने हैं तो यह भी स्पष्ट हो गया है कि सोहम अब सिर्फ बड़े परदे की फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि उन सारे माध्यम का भी हिस्सा बनेंगे, जिसमें उन्हें अपनी कला को दशार्ने का मौका मिलेगा।

ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले समय में सोहम को हम फिल्मों के अलावा और भी ऐसे कई विभिन्न प्लैटफॉर्म पर लगातार देखेंगे। वहीं कीर्ति, जिन्होंने पिंक में अपनी दमदार भूमिका से सबको चौंकाया था। उरी में छोटी मगर अहम भूमिका में भी वह दर्शकों को याद रह जाती हैं।

दूसरी तरफ फोर मोर शॉटर्स जैसे वेब शो में उन्होंने बोल्ड भूमिकाएं निभा कर साबित कर दिया है कि वह हर तरह के किरदार निभाने में सक्षम हैं। ऐसे में इन दो वसेर्टाइल कलाकारों का एक साथ आना उत्सुकता जगाती है। अब ऐसे में आप अनुमान लगा सकते हैं कि इन दो पॉवरहाउस परफॉरमर का अगर किसी फिल्म में जमावड़ा हो रहा तो वह फिल्म खास होगी ही।

हाल ही में दोनों कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से इसी फिल्म के शूट रैप की तस्वीरें भी साझा की हैं, जिससे यह भी साफ जाहिर हो रहा है कि दोनों ने ही शूटिंग में कितनी मस्ती और धमाल किया है और वे भी फिल्म को लेकर कितने उत्सुक हैं।

उन्होंने यह भी जिक्र किया है कि वे जल्द ही इस फिल्म के बारे में अपने फैन्स को विस्तार से बतायेंगे। बताते चलें कि इस फिल्म का निर्देशन जहां पवन कृपलानी कर रहे हैं। यह भी बता दें कि सोहम शाह ने जहां शिफ आॅफ थिशियस, तुम्बाड, तलवार, सिमरन, गुलाब गैंग जैसी फिल्मों से पहचान बनाई है। वहीं कीर्ति ने पिंक, उरी, ब्लैकमेल, इंदु सरकार जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X