सोहम शाह की 'तुम्बाड' इस दिन होगी रि-रिलीज, शुरू हो चुकी है फिल्म की बुकिंग

By Filmibeat Desk
Tumbbad

Tumbbad Re-Release: सोहम शाह की 'तुम्बाड' रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज की गई थी। वहीं अब इस फिल्म को दोबारा से रिलीज किया जा रहा है। बता दें कि यह फिल्म पौराणिक कथाओं और डरावनी कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को उस समय काफी सराहना मिली थी। वहीं अब एक बार फिर यह फिल्म रिलीज होने जा रही है। एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर नए पोस्टर के शेयर करने के साथ ही फिल्म की रि-रिलीज डेट की भी घोषणा की है। एक्टर ने बताया है कि फिल्म 'तुम्बाड' 13 सितंबर को फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। सोहम शाह ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर के साथ फिल्म की रि-रिलीज की जानकारी दी है।

उन्होंने लिखा है, 'तुम्बाड के दरवाजे बस खुलने ही वाले हैं। फिल्म की बुकिंग आज शाम से शुरू हो जाएगी। फिल्म के फैंस और हॉरर प्रेमी इस मौके का इंतजार कर रहे हैं। 2018 में रिलीज हुई 'तुम्बाड' की कहानी, शानदार सिनेमैटोग्राफी और प्रभावशाली बैकग्राउंड स्कोर ने दर्शकों पर अपना गहरा प्रभाव डाला है। यह फिल्म एक तरह से भारतीय सिनेमा में एक मील का पत्थर मानी जाती है।

'तुम्बाड' को 64वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में आठ नामांकनों में से तीन अवार्ड्स मिले थे, जिसमें बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, बेस्ट आर्ट डायरेक्शन, और बेस्ट साउंड डिज़ाइन शामिल हैं। इसके अलावा, फिल्म 75वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के क्रिटिक्स वीक सेक्शन में भी प्रीमियर हो चुकी है।

इस फिल्म के निर्देशक राही अनिल बारवे हैं, जबकि आनंद गांधी क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में जुड़े हैं और आदेश प्रसाद सह-निर्देशक हैं। फिल्म की कहानी मितेश शाह, आदेश प्रसाद, बारवे और गांधी ने मिलकर लिखी है। फिल्म का निर्माण सोहम शाह, आन्नंद एल. राय, मुकेश शाह और अमिता शाह ने किया है। इसके अलावा, सोहम शाह के साथ फिल्म में ज्योति माल्शे और Anita Date-Kelkar ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X