Sher Khan- अब तो पक्का दहाड़ेगा शेर खान, ठंडे बस्ते से बाहर आई सोहेल - सलमान की फिल्म

Sher Khan Updates- सोहेल खान का मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट शेर खान अब फिर से चर्चा में है। इस फिल्म के लीड एक्टर कोई और नहीं बल्कि सलमान खान होने वाले हैं। कुछ महीनों पहले खबर आई थी कि शेर खान वाला प्रोजेक्ट डिब्बाबंद हो गया है।
हालांकि अब जो खबर सामने आई है वो फैंस को खुश करने वाली है। पता चला है कि ये फिल्म अब बनेगी और इसका ऐलान खुद सोहेल खान ने किया है। सोहेल खान ने ये भी बताया है कि फिल्म कब फ्लोर पर जाएगी।
सोहेल खान इस दौरान सीसीएल सीजन 10 के इवेंट पर थे। उन्होने न्यूज18 से बात करते हुए खुलासा किया की वो शेर खान के साथ वापसी करने वाली हैं। सोहेल ने बताया कि अगले साल यानि 2025 में उनकी फिल्म शेर को फ्लोर पर उतारने का प्लान बनाया जा रहा है।
क्यों ठंडे बस्ते में गई थी फिल्म?
सोहेल खान ने इस कारण वीएफएक्स को बताया। वो बोले, "यह (वीएफएक्स) एक ऐसा क्षेत्र है जहां तरक्की तेजी से बढ़ रही है। हर बार जब हम शेर खान की स्क्रिप्टिंग पूरी करते थे, तो मैं एक और मार्वल फिल्म देखता था और इससे मुझे यह महसूस होता था कि मैंने क्या लिखा है और मैं कैसा एक्शन चाहता हूं।
मुझे पता था कि जब तक फिल्म आएगी, यह पिछली तारीख की लगेगी।'' इसी की वजह से सोहेल खान ने फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया था।
हालांकि अब वो फिर से इस फिल्म पर काम करने वाले हैँ। सलमान खान को भी लंबे समय से एक बड़ी हिट की तलाश है। आखिरी बार उनकी फिल्म टाइगर 3 तो जरूर चली थी लेकिन सलमान खान के स्टारडम की बात की जाए तो ये उतनी कामयाब नहीं हुई थी।
देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में सलमान खान की कौन सी फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब सलमान खान और सोहेल खान किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैँ। इसके पहले भी कई बार वो धमाका कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











