सलमान खान के घर पहुंचा कोरोना वायरस, कोविड-19 से जूझ रहा है ये सदस्य!
कुछ दिनों के अंतराल के बाद बॉलीवुड में कोविड 19 की गूंज फिर से सुनाई दे रही है। साल की शुरुआत में कई केस धड़ल्ले से सामने आए थे लेकिन उनपर विराम लग गया था। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो फिर से काफी चौकाने वाली है। दरअसल कुछ दिन पहले करीना कपूर खान और उनकी सबसे अच्छी दोस्त अमृता अरोड़ा को लेकर खबर आई थी कि वो कोरोना पॉजिटिव हैं।
सोशल मीडिया पर ये खबर सामने आई थी कि दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। लेकिन अब एक खबर मेगास्टार सलमान खान के घर से सामने आ रही है। दरअसल सोहेल खान की पत्नी सीमा खान भी अब इस संक्रमण की चपेट में आ गईं हैं।

जी हां, सलमान खान के घर तक कोरोना वायरल पहुंच चुका है और ऐसे में काफी सावधानी बरती जा रही है। इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन सूत्रों से इस बात की पुष्टि हुई है।
बता दें कि सीमा खान लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं और यही कारण है उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर कम नजर आती हैँ। कोरोना वायरस की बात करें को एक खबर संजय कपूर के घर से भी आई है कि उनकी पत्नी महीप कपूर भी इस वायरस से संक्रमित हो चुकी है।
इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा है जिसको लेकर लोगों को अभी से सतर्क रहना होगा। मुंबई में कुछ महीने पहले ही लॉकडाउन और थिएटर्स खोले गए थे, अब लग रहा है कि फरवरी तक ये फिर से बंद हो सकते हैं। क्योंकि एक्सपर्ट की मानें तो फरवरी में तीसरी लहर आ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











