Oppss.. इस KHAN का कमेंट.. 'ऋतिक 10 सालों में भी नवाजुद्दीन नहीं बन सकते....'
जी हां, यह कहना है कि डाइरेक्टर की टोपी पहने सोहेल खान का। सोहेल खान की फिल्म 'फ्रिकी अली' रिलीज होने वाली है, जिसमें मुख्य किरदारों में नवाजुद्दीन सिद्दिकी और एमी जैक्सन हैं। सलमान खान और सोहेल खान जोरशोर से इस फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं।
हाल ही में दुबई में फिल्म का प्रमोशन करते सोहेल खान ने नवाजुद्दीन की जमकर तारीफ की। कोई शक नहीं कि हर निर्देशक की तरह वह नवाज के काम बेहद प्रभावित हैं। लेकिन बातों बातों में उन्होंने ऋतिक रोशन पर भी कमेंट कर डाला।
शाहरूख, सलमान की BLOCKBUSTER तो फाइनल.. अक्षय का है इंतजार!
सोहेल खान ने कहा कि, ''नवाज में गजब का टैलेंट है। नवाजुद्दीन चाहें तो 3 साल मेहनत कर वो कर सकते हैं, जो ऋतिक रोशन करते हैं। लेकिन ऋतिक 10 सालों तक मेहनत कर लें.. तो भी नवाजुद्दीन नहीं बन सकते..'' हम्मममम..
अब जबकि सलमान खान और ऋतिक रोशन के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है। सलमान भी ऋतिक पर कमेंट करने से नहीं चूकते। बहरहाल, सोहेल खान के इस कमेंट पर ऋतिक क्या जवाब देंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।
लेकिन कोई शक नहीं नवाजुद्दीन बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में हैं और उनकी बराबरी करना काफी मुश्किल है। यहां देखें नवाजुद्दीन के कुछ बेहतरीन किरदार-


Click it and Unblock the Notifications

