मेंटल सलमान के लिेए काफी मेहनत कर रहे हैं सोहेल
सलमान खान के फैन्स इस खबर से बेहद निराश थे कि इस साल उन्हें सलमान खान की कोई भी फिल्म देखने को नहीं मिलेगी लेकिन सलमान खान के भाई और उऩकी अगली फिल्म मेंटल के निर्देशक सोहेल खान का कहना है कि मेंटल फिल्म को इस साल रिलीज करने के लिए सोहेल खान काफी मेहनत कर रहे हैं। सोहेल खान ने कहा कि वो चाहते हैं कि मेंटल फिल्म इसी साल रिलीज हो लेकिन खबरों की मानें तो सलमान खान की फिल्म की शूटिंग इस वक्त रोक दी गयी है और बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग देर से होने की वजह से शायद इस साल ये फिल्म रिलीज ना हो पाए। लेकिन सोहेल खान की मेहनत पर भी लोगों को भरोसा है।
मेंटल फिल्म की शूटिंग के रोक देने की वजह बताई जा रही है कि साउथ और मुंबई के स्टंटमैन जो कि फिल्म में काम करने के लिए बुलाए गये थे के बीच ज्यादा लोगों को रखने और कम मेहनताना दिये जाने को लेकर काफी बहस हो गयी है। खबर के मुताबिक हैदराबाद और चेन्नई से आए करीब 30 स्टंटमैन हर सीन में तीन से ज्यादा लोगों को रखने पर जोर दे रहे थे लेकिन मना कर दिया गया। इस बात पर उन्हें गु्स्सा आ गया और उन्होंने शूटिंग रोक दी। मेंटल फिल्म को लेकर पहले भी कई सारी मुश्किलें सोहले के सामने आ रही थीं। पहले तो मेंटल की रिलीजिंग डेट को लेकर काफी मुश्किल हुई और उसके बाद सलमान खान के केस और उनकी खराब तबियत की वजह से फिल्म की शूटिंग रोक दी गयी।
सलमान खान जो कि अपने केस और अपनी तबियत को लेकर काफी परेशान थे ने भी मेंटल फिल्म की शूटिगं कुछ समय के लिेए रोक दी थी और आराम करने के लिए वक्त ले लिया था। खुद सोहेल खान ने ये भी कहा था कि फिल्म से ज्यादा उनके लिए सलमान खान की तबियत जरुरी है। और इसीलिए उन्होंने सलमान खान से कहा है कि वो आराम करें। अब स्टंटमैन्स के बीच हुए इस पंगे ने एक बार फिर से मेंटल को मुसीबत में ला दिया है। लेकिन सोहेल खान ने वादा किया है कि वो सलमान खान की फिल्म मेंटल को इसी साल रिलीज करेंगे। तो देखिये सोहेल खान किस तरह अपने इस वादे को निभाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
