सना की वजह से नहीं लटकेगी मेंटल!
किडनैपिंग मामले में फरार चल रही अभिनेत्री सना खान, सलमान खान के साथ उनके होम प्रोडक्शन फिल्म मेंटल में काम कर रही हैं। फिल्म मेंटल के लिए पहले ही कहा जा रहा है कि उसकी रिलीज में देरी हो सकती है तकनीकि कारणों से।
लेकिन अब चूंकि सना खान फरार हैं तो मेंटल तो हर हालत में लटक सकती है जिस पर फिल्म ने निर्माता सोहैल खान ने कहा कि सना ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है, मेंटल में उनका काम पूरा हो गया है इसलिए सना के होने ना होने का फिल्म की शूटिंग और रिलीज पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
अब सना फरार हैं या फिर कहीं गयी हैं, इस बात से हमें कुछ लेना-देना नहीं हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि हम फिल्म मेंटल 22 नवंबर को रिलीज करे, अगर फिल्म की रिलीज में देरी होती है तो इसकी वजह सना खान नहीं बल्कि दूसरे कारण होंगे।
आपको बता दें कि इससे पहले सलमान खान ने अभिनेत्री सना खान के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंन ट्विटर पर पोस्ट किया था कि "बेचारी सना, दुख हुआ। पहले उसे मशहूर होने दीजिए, उसके बाद कटघरे मे खड़ा करिए और उससे कुछ प्रचार हासिल कीजिए। यह एक समस्या है- कुछ भी छापो चाहे वह गलत ही क्यों न हो।"
उन्होंने हालात पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, "कोई लड़की आखिर एक 15 वर्षी लड़की का अपरहरण क्यों करेगी? पैसे के लिए? उसकी शादी कराने के लिए, वह भी एक आबादी वाले इलाके में अपराह्न् चार बजे? शिकायतों की जांच करें। कमाल है यार।" सलमान का मानना है कि सना को विवादों में फंसा दिया गया।
गौरतलब है कि साउथ की अभिनेत्री सना खान पर एक नाबालिग को अपहरण करने का आरोप लगा है। सना अपने भाई नावेद खान की शादी एक 15 साल की लड़की के करवाना चाहती थीं लेकिन लड़की के इंकार करने पर नावेद खान ने अपने दो दोस्तों और सना के साथ लड़की का अपहरण करने की कोशिश की। पीड़िता की मां की शिकायत पर नावेद खान और उसके दोस्तों को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन सना पुलिस की गिरफ्त से पहले ही फरार हो गयी है।
आईये देखते हैं मेंटल फिल्म की कुछ तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











