सलमान खान की 'टाइगर 3' से जुड़े सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान, सेट से वायरल हो रही हैं तस्वीरें
सलमान खान और कैटरीना कैफ समेत टाइगर 3 की पूरी रूस पहुंची हुई है, जहां पूरे जोर शोर से फिल्म की शूटिंग चल रही है। हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं, जहां सोहेल खान के बेटे निर्वाण खान भी दिखे। सूत्रों की मानें तो सलमान खान के भतीजे यशराज प्रोडक्शन की इस फिल्म में बतौर असिस्टेंट डाइरेक्टर काम कर रहे हैं।
फिल्म से जुड़े सूत्र की मानें तो, "निर्वाण बहुत जल्द फिल्मों में एंट्री ले सकते हैं। वह अभी 21 साल के हैं और वो डायरेक्टर बनने का सपना देखते हैं। लिहाजा, फिल्ममेकिंग से जुड़ी तकनीकी चीजों को सीखने और अनुभव के लिए सलमान खान उन्हें टाइगर 3 के सेट पर लेकर गए हैं।"

तकनीकी पहलुओं को सीखने के अलावा, निर्वाण यह भी सीख रहे है कि सीन को कैसे सेट किया जाता है, सभी डिपार्टमेंट के साथ कैसे कोर्डिनेट किया जाता और कैसे पूरी कास्ट के साथ कॉन्टैक्ट किया जाता है। सलमान का मानना था कि टाइगर के सेट पर उसे सही एक्सपोजर मिलेगा। लिहाजा, वह उसे लेकर रूस पहुंच गए।
बता दें, रूस में फिल्म का शेड्यूल लगभग 45 दिनों का है, जहां मुख्य तौर पर एक्शन सीन्स की शूटिंग हो रही है। फिल्म के निर्देशक हैं मनीष शर्मा।


Click it and Unblock the Notifications