"मैं इस महिला के साथ 25 साल साथ रहा हूं" एक्स वाइफ को सामने देखते ही ये क्या बोले सोहेल खान

Sohail Khan On Seema Khan Alliance: बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान इन दिनों रियलिटी शो 'अलायांस' का हिस्सा है। शो में मजेदार ट्विस्ट तब देखने को मिला जब इसी शो में सोहेल खान और उनकी एक्स वाइफ सीमा सचदेह का सामना हुआ तो हर किसी की नजरे इस एक्स कपल पर थम गई कि वो इस पल का सामना कैसे करते हैं।

Sohail Khan On Seema Khan Alliance

ऐसे में होस्ट कुणाल खेमू ने सोहेल खान से सवाल किया कि "सोहेल भाई हम आपसे पूछना चाहेंगे कि आपको इन्हें यहां देखकर कैसा लगा?" इस पर सोहेल खाने ने बहुत ही खूबसूरत सा जवाब देते हुए कहा, "बहुत ही शानदार, मैं इस खूबसूरत महिला के साथ 25 सालों तक साथ रहा हूं। और मैं नेशनल टेलीविजन पर इस बात को स्वीकार करता हूं कि अगर कोई भी गलती हुई होगी हमारे बीच में उसकी जिम्मेदारी मेरी होगी।"

सोहेल खान ने अपने इस जबाव से हर किसी का दिल जीत लिया। इसके साथ ही कुशाल टंडन जोर जोर से कहते हैं सीटी मार-सीटी मार। वहीं सीमा खान के रिएक्शन की बात करें तो वो इस सोहेल खान के जबाव पर पानी पानी हो गई और काफी शरमाती औक ब्लश करती दिखाई दीं।

शो 'अलायंस' का कॉन्सेप्ट काफी हटकर है, यहां पर हर दिन नया ट्विस्ट देखने को मिलता है। सोहेल खान को भी हाल ही तब बड़ा सरप्राइज मिला, जब उनकी पूर्व पत्नी सीमा ने शो में एंट्री ली। होस्ट कुणाल खेमू ने सोहेल खान से सीमा के बारे में पूछा, तो अभिनेता ने काफी कुछ पूर्व पत्नी को लेकर कहा।

सोहेल खान और उनकी पूर्व पत्नी सीमा के बीच शो 'अलायंस' में बॉन्डिंग देखकर, दोनों को भावुक होता देखकर बाकी प्रतियोगियों ने तालियां बजाईं। इस एक्स कपल का हौसला बढ़ाया। यह सब देखकर सोहेल खान काफी खुश नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X