सोहेल खान ने पोस्ट की फैमिली फोटो, सलमान, अरबाज और सलीम संग नजर आया पूरा परिवार!

Sohail Khan Family Photo- सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में, हाल ही की बात करें तो सुपरस्टार ने अपने पिता सलीम खान और अपनी पहली बाइक के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है, जिस पर फैंस अपना प्यार जताते नजर आ रहे हैं।
अब, सोहेल खान ने सलमान खान, अरबाज खान, सलीम खान, सलमा खान, अर्पिता खान और अलवीरा खान सहित पूरे परिवार की एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर शेयर की है।
सोहेल खान ने अपनी सोशल मीडिया पर एक दिल को छू लेने वाली फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें वे सिंपल कपड़ों में कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है: "ब्लेस्ड (red heart emoji)." इस फोटो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर खान परिवार को पसंद करने वालों की संख्या करोड़ों में है।
इन सब के बीच, वर्क फ्रंट पर, सलमान खान ईद 2025 पर साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और एआर मुरुगाडोस द्वारा डायरेक्टेड सिकंदर के साथ जबरदस्त वापसी करने के लिए तैयार हैं।
इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं जो कि काफी शानदार अदाकारा हैं। हाल ही में वो एनिमल का हिस्सा बनीं थीं और काफी की गईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications











