..................... Sohail Khan opens up on being Salman Khan's Bhai - Hindi Filmibeat

मुझे आज तक सलमान खान ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है

सोहेल खान और सलमान खान ट्यूबलाइट में एक बार फिर भाई बनकर नज़र आएंगे और उनकी बॉन्डिंग - केमिस्ट्री की तारीफें अभी से हो रही हैं। सोहेल खान से एक सवाल हमेशा पूछा गया है - सलमान की वजह से उनके करियर में कितनी दिक्कत हुई।

सोहेल खान ने आखिरकार इसका जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सलमान खान ने उन्हें कभी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। वो जैसे हैं, उनकी खुद की वजह से हैं।

sohail-khan-opens-up-on-bing-salman-khan-s-bhai

गौरतलब है कि अकसर कहा जाता है कि सोहेल और अरबाज़ का करियर केवल इसलिए नहीं चला क्योंकि उन पर सलमान खान के भाई होने का प्रेशर था। सलमान का स्टारडम उनका करियर खा गया।

लेकिन इन बातों को नकारते हुए सोहेल खान ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि सलमान का स्टारडम कभी भी उन पर हावी हुआ है। ये बात, उन्होंने कॉफी विद करण में भी खुलकर बोली थी। यहां पढ़िए सोहेल का वो दिल खोलकर दिया गया इंटरव्यू।

हाल ही में खबरें ये भी थीं कि सलमान खान ने सोहेल खान के शो पर आने से मना कर दिया। लेकिन ये केवल सलमान के मैनेजर के कारण हुई एक गलतफहमी थी जो सलमान ने तुरंत ठीक कर दी। बाद में सलमान इस बात पर इस तरह भड़के।

सलमान खान और सोहेल खान एक बार फिर ट्यूबलाइट में एक साथ दिखेंगे। जब भी दोनों साथ दिखते हैं, फिल्म चले ना चले, उन्हें साथ में देखने में मज़ा ज़रूर आता है।

वैसे सलमान दुनिया के भाई कैसे बन गए, इसके पीछे भी सोहेल का ही हाथ है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X