First LOOK: ये रहे 'ट्यूबलाइट' के दूसरे हीरो.. सलमान खान के साथ पांचवीं फिल्म!

कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ट्यूबलाइट में सलमान खान के साथ भाई सोहेल खान भी हैं। यहां देंखे फिल्म से सोहेल खान का फर्स्ट लुक।

By Neeti

कुछ दिनों पहले फिल्म 'ट्यूबलाइट' की एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी, जहां मिलिट्री यूनिफॉर्म में पीछे से एक्टर की तस्वीर ली गई थी। लोग कंफ्यूज थे कि वह तस्वीर सलमान खान की है या किसी और की।

बहरहाल, बता दें, वह तस्वीर सोहेल खान की है। जी हां, इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोहेल खान की अहम किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले दोनों ने चार फिल्मों में काम किया है- मैंने प्यार क्यों किया, वीर, मिस्टर और मिसेज खन्ना, हीरोज..

सलमान ने खुद ही कहा- 'हमारे साथ भी काम कर लो..'

tubelight

फिल्म ट्यूबलाइट की सेट से सोहेल खान की ताजा तस्वीर देखकर साफ है कि वह पहली तस्वीर सोहेल की ही थी। सू्त्रों की मानें तो फिल्म में सोहेल गूंगे बने हैं। और कहीं ना कहीं इनका किरदार कहानी में काफी अहम है।

यहां आप देख सकते हैं किस तरह कबीर खान फिल्म एक्टर सलमान खान को सीन समझा रहे हैं।

कबीर खान ने ट्यूबलाइट की पहली तस्वीर रिलीज की थी। कोई शक नहीं कि यह तस्वीर फैंस को फिल्म के लिए और भी उत्साहित कर रही है।

ये हैं फिल्म में सलमान खान की को- स्टार Zhu Zhu.. यह एक चीनी एक्ट्रेस हैं। Zhu Zhu एक अंतर्राष्टीय चेहरा हैं और कई फिल्में और टीवी सीरिज का हिस्सा रह चुकी हैं।

फिल्म की पूरी टीम और कास्ट लगभग 1 महीने तक लद्दाख में शूटिंग की। अब फिल्म के सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग मनाली में चल रही है।

कबीर खान और सलमान खान की यह तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले इस जोड़ी ने एक था टाईगर और बजरंगी भाईजान जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।

ट्यूबलाइट साल 2017 की ईद पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 1960s के समय को दिखाएगी जहां इंडो-चीन वॉर भी शामिल होगा।

फिल्म की शूटिंग लद्दाख और फिर मनाली में हो रही है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि कबीर खान की पिछली फिल्म की तरह ही ट्यूबलाइब भी human ड्रामा है।

ट्यूबलाइट में सोहेल खान भी अहम किरदार में दिखेंगे। यहां देंखे दोनों भाईयों को साथ साथ..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X