मिस्ट्री वुमन के साथ डेटिंग की खबरों को सुन भड़के सोहेल खान, वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी

Sohail Khan got angry after hearing the news of dating with mystery woman: बॉलीवुड एक्टर और राइटर सोहेल खान (Sohail Khan) पब्लिक एरिया में कम ही नजर आते हैं, लेकिन हाल ही में उन्हें रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। वह भी अकेले नहीं उनके साथ एक मिस्ट्री वुमन भी नजर आई। दोनों एक साथ ही रेस्टोरेंट से बाहर आए और एक ही गाड़ी में बैठकर चले गए। चंट मिनट में ही दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। खबरें यह आने लगीं कि सोहेल खान किसी महिला को डेट कर रहे हैं। वहीं अब हाल ही में सोहेल खान का रिएक्शन आया है।
मिस्ट्री वुमन के साथ डेटिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
एचटी सिटी से बात करते हुए सोहेल खान ने चुप्पी तोड़ी है। सोहेल खान ने इस खबरों के एक दम गलत बताया है। सोहेल ने कहा कि इन खबरों में जरा भी सच्चाई नहीं है। मैं इसलिए जवाब दे रहा हूं क्योंकि आपने बिना कुछ जाने कुछ भी लिखा दिया। लिखने के पहले पूछना चाहिए था। वह कोई मिस्ट्री वुमन नहीं बल्कि वह मेरी पुरानी दोस्त है।
2022 में हुआ सोहेल का तलाक
आपको बता दें कि सोहेल खान और सीमा सजदेह के तलाक को अभी अधिक समय नहीं हुआ है। साल 2022 में सीमा और सोहेल अलग हो गए थे। सीमा और सोहेल ने लव मैरिज की थी और शादी से पहले दोनों लंबे समय तक डेट भी कर चुके थे। बता दें कि दोनों के दो बेटे हैं। एक का नाम निर्वान खान है तो वहीं दूसरे का नाम योहान खान है। बता दें कि दोनों ही बेटे सोहेल के साथ रहते हैं। गणेश उत्सव के मौके पर सोहेल के बेटों को देखा गया था। सोहेल के बड़े बेटे निर्वान का सलमान खान के साथ अच्छा बॉन्ड है। कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications











