अभिनव कश्यप ने खान परिवार पर लगाए थे सनसनीखेज आरोप- सोहेल खान ने किया मानहानि का केस

फिल्म दबंग के निर्देशक अभिनव कश्यप ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक लंबा चौड़ा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर बताया कि दबंग के बाद किस तरह सलमान खान और उनके परिवार ने उनका करियर बर्बाद कर दिया। इन आरोपों पर सोहेल खान ने अभिनव कश्यप पर मानहानि का मुकदमा ठोक दिया है। इससे पहले अरबाज खान और सलीम खान ने भी प्रतिक्रिया दी है।

अरबाज खान भी अभिनव कश्यप के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे। उनका कहना है कि अभिनव अपने पुराने बयान से बिल्कुल अलग बोल रहे हैं। साथ ही बताया कि दबंग 2 के वक्त से ही हमारे बीच कोई खास बातचीत नहीं हुई है। ये सारे मनगढ़ंत आरोप पता नहीं कहां से आ रहे हैं।

Sohail Khan

वहीं, सलमान खान के पिता सलीम खान ने कहा कि इस पर अपना ज्यादा समय खराब नहीं करना चाहते। उन्होंने बॉम्बे टाइम्स को बताया, 'जी हां, हमने ही सब खराब किया है ना। आप पहले जाके उनकी फिल्में देखिए फिर हम बात करते हैं। उन्होंने मेरा नाम डाला है न उनकी स्टेटमेंट में। उन्हें शायद मेरे पिताजी का नाम नहीं पता। उनका नाम है राशिद खान। उन्हें हमारे दादा और परदादा का नाम भी डालने दीजिए।'

गौरतलब है कि दबंग के बाद सलमान खान और अभिनव कश्यप के बीच अनबन की खबरें आई थीं, लेकिन खुलकर कुछ नहीं कहा गया था। लेकन अब निर्देशक ने कई बड़े आरोप लगाए हैं। यहां जानें क्या है पूरा किस्सा-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X