सीमा सजदेह ने पहली बार सोहेल खान के साथ तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों लिया ये बड़ा फैसला

'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' स्टार और फैशन डिजाइनर सीमा खान ने पहली बार अपने पूर्व पति सोहेल खान के साथ तलाक और अलगाव को लेकर बात की। इस साल की शुरुआत में दोनों ने 24 साल का रिश्ता तोड़ लिया। इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया कैसे उन्होंने जिंदगी का यह फैसला लिया।

सोहेल खान और सीमा पहली बार 1998 में 'प्यार किया तो डरना क्या' के सेट पर मिले थे। बाद में दोनों ने भागकर शादी कर ली। दोनों के दो बेटे निर्वाण और योहान भी हैं। अब दोनों दो अलग-अलग अपार्टमेंट में रहते हैं। तलाक के बारे में सीमा सजदेह ने बॉलीवुड बबल से बात की।

सीमा ने बताया कारण
सीमा सजदेह ने बातचीत में कहा- 'अगर मुझे इस बात को लेकर सोच में डूबना होता, तो मैं कर ही लेती। ये बहुत डार्क जगह है जिसमें आप खो जाते हैं। पर मैंने दूसरे पहलू को देखा। यही चीज मुझे जिंदगी में आगे बढ़ाती है।'

हटा दी नकारात्मकता
सीमा सजदेह ने आगे कहा- 'आपके बच्चे,परिवार के सदस्य, भाई और बहन कोई भी आपको ऐसे नहीं देख पाता है। बहन हो या बेटी, वो भी इस तरह नहीं देख सकते। आप लगातार उस इंसान के लिये परेशान रहते हैं। इसलिए मैंने जिंदगी को सकारात्मक नजरिये से देखना शुरू कर दिया है। मैंने अपने पास से सारी नकारात्मकता हटा दी है।'

Sohail khan ex wife seema khan talks about divorce for the first time and how she managed to took this decision

मुझे परवाह नहीं
सीमा ने ये भी कहा- 'अब मैं अपनी लाइफ में उस मुकाम पर पहुंच गई हूं, जहां मुझे किसी चीज की परवाह नहीं है। लोगों को पता है कि सीमा कौन हैं। उनका परिवार कौन है। मेरे पेरेंट्स, बच्चे, भाई-बहन और आस-पास मौजूद लोग जानते हैं कि वो कौन हैं। सीमा कहती हैं कि मैं अपने साथ सच्ची रहने वाली हूं। मेरे पास जीरो फिल्टर है।'

फैशन डिजाइनर हैं सीमा
आपको बता दें कि सीमा फैशन डिजाइनर हैं। उनका शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' का दूसरा सीजन भी जल्द ही शुरू होने जा रहा है। 2 सितंबर को इस शो का नया सीजन स्ट्रीम होने वाला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X