मेंटल इसी साल रिलीज होगी यार: सोहैल खान

जब से खबर आयी है कि इस साल सलमान खान की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं होगी, उनके चाहने वाले काफी मायूस हो गये हैं जिनके लिए एक राहत की खबर है कि सलमान खान हर हालत में इस साल अपनी फिल्म मेंटल को रिलीज कराने में लगे हुए हैं जिसके लिए वो लवासा में दिन-रात शूंटिंग कर रहे हैं। इस बात की जानकारी उनके छोटे भाई औऱ मेंटल के निर्माता-निर्देशक सोहैल खान ने मीडिया को दी।

डीएनए के मुताबिक सोहैल ने कहा कि कुछ लोगों ने मुझसे कहा कि सलमान खान नहीं चाहते कि इस साल उनकी फिल्म रिलीज हो तो मैं यह बता दूं कि यह गलत है। जबकि उन्ही की ही चाहत है कि मेरी फिल्म मेंटल इस साल हर हालत में रिलीज हो।

इसलिए सलमान दिन-रात फिल्म की शूंटिंग कर रहे हैं। सोहेल ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि मेंटल इस साल ही रिलीज हो, मैं क्यों जान-बूझकर अपनी फिल्म को लेट कराऊंगा।

आपको बता दें कि ऐसा कहा जा रहा था कि सलमान खान जानबूझकर अपनी फिल्म मेंटल को इस साल रिलीज नहीं करना चाहते हैं। सलमान खान यह सब मार्केट के हिसाब से कर रहे हैं। जहां इस बार ईद पर शाहरूख मियां कब्जा किये बैठे हैं वहीं ईद के बाद आमिर खान और रितिक की बड़े फिल्में धूम 3 और कृष3 रिलीज होने वाली हैं इसलिए सलमान खान ने इस बार अपनी फिल्मों रो रिलीज ना करने का फैसला लिया है।

लेकिन सोहैल की बातें तो साबित करती हैं कि इस साल मेंटल रिलीज हो सकती है देखते हैं उनकी बात कितनी सही साबित होती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X