'मेंटल के लिए मेंटल हो गये सोहेल खान!

सलमान खान की फिल्में पिछले कुछ सालों से जिस रफ्तार के साथ बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही हैं उसे देखकर शायद सलमान के भाई सोहेल खान पर भी कमाई का भूत सवार हो गया है। सोहेल खान जो कि बतौर एक्टर इ‍ंडस्ट्री में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए अब चाहते हैं कि सलमान खान की फिल्मों का निर्देशन करके वो खुद को भी 100 करोड़ के क्लब में शामिल कर लें। लेकिन साथ ही सोहेल सिर्फ 100 करोड़ के सपने नहीं देख रहे हैं बल्कि वो सीधे 130 करोड़ की कमाई करने की इच्छा रखते हैं। सोहेल खान ने कहा है कि वो चाहते हैं कि 'मेंटल' फिल्म के राइट्स पूरे 130 करोड़ में बिके। ताकि सोहेल खान को एक नया रिकॉर्ड बनाने का मौका मिल जाए।

वैसे भी सलमान खान की फिल्म है तो भला 130 करोड़ में खरीदने में किसी को क्या एतराज होगा। लेकिन सच तो ये है कि कभी-कभी इंसान जो सोचता है वैसा होता नहीं है। सोहेल खान को ये सोचना चाहिए कि अगर उनकी सोच के मुताबिक चीजें नहीं हुई तो वो क्या करेंगे? खैर अभी तो बॉलीवुड में जो ट्रेंड चल रहा है उसके मुताबिक तो सोहेल की ये इच्छा पूरी भी हो सकती है। सलमान खान की वैसे भी आजकल सभी फिल्में 100 करोड़ तो कमा रही हैं। ऐसे में उनकी मेंटल फिल्म से भी सोहेल खान को काफी उम्मीदें हैं।

सोहेल खान वैसे इस फिल्म से अरबाज़ खान को भी पीछे छोड़ना चाहते हैं। अरबाज खान ने इससे पहले सलमान की दबंग फिल्म निर्देशित की थी और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी सफलता भी मिली। सोहेल खान भी अब चाहते हैं कि उनकी भी बतौर निर्देशक पहली फिल्म अच्छा बिजनेस करे। इसीलिए उन्होंने पहले से ही अपनी मेंटल फिल्म के लिए इतनी बड़ी रकम तय करके रखी है और फिर उन्हें अपने भाई पर भरोसा भी है कि वो मेंटल फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिलाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X