'बर्गर खाएगा..' डॉली चायवाला से सोहेल खान ने पूछा ये सवाल? लोग बोले- 'गरीब नहीं है वो भाईजान'

डॉली चायवाला के पास बिल गेट्स पहुंचे थे तो वो रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गया था। इस वक्त वो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं और अक्सर अपने व्लॉग के साथ नजर आते रहते हैं।
लेकिन इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि लोगों को काफी फनी लगा है। इस वीडियो में डॉली चायवाला और सोहेल खान नजर आ रहे हैं और दोनों के बीच कुछ ऐसी बातें होती हैं हो जो कि मजेदार हैं। वीडियो को खुद डॉली शूट कर रहे हैं और इसकी शुरुआत प्लेन से होती है।
वीडियो में दिखाई देता है कि सोहेल खान प्लेन में हैं और डॉली कहता कि सोहेल खान जी हैं। इसके बाद दोनों बात करते दिखते हैँ। डॉली चायवाला सोहेल खान से कहता है कि, ''मैं आपके भाई सलमान खान जी का बहुत बड़ा फैन हूं।'' इसके बाद सोहेल खान मुस्कुराते हैं और पूछते है, ''बर्गर खाएगा।'' बस ये वीडियो वायरल हो गई और लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
एक ने लिखा, लगता है सर ने भिखारी समझा है। एक ने लिखा, ''अरे सोहेल भाई वो कुपोषित नहीं है, बस ऐसा दिखता है।'' एक ने लिखा, ''औकात दिखा दी।'' एक का कहना है, ''बिल गेट्स के साथ उसका उठना बैठना है।'' एक ने लिखा, ''बेचारा डॉली चायवाला।'' लोग इस तरह से लगातार कमेंट्स कर रहे हैँ। हालांकि इसपर किसी का भी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
बिग बॉस को लेकर आई थी खबर
हाल ही में टीवी 9 हिंदी की रिपोर्ट ने दावा किया था कि, डॉली चायवाला सलमान खान के रियलिटी शो में हिस्सा लेते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉली को बिग बॉस ओटीटी 3 में शामिल होने के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। लेकिन वह सलमान के बिग बॉस 18 में शामिल होना चाहते हैं, बिग बॉस ओटीटी 3 में नहीं। डॉली सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए, क्योंकि बिल गेट्स के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। वह अब एक सेलिब्रिटी बन गए हैं और सोशल मीडिया पर उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











