रियलिटी शो की मेजबानी करेंगी सोहा
जहां सभी नामी सितारें टीवी पर एंट्री ले रहे है वहीं सोहा अली खान कैसे पीछे रह सकती है। सुनने में आ रहा है कि सोहा स्टार प्लस पर शुरू होने जा रहे भारत के पहले ब्रांडेड लाइफस्टाइल रियलिटी गेम शो- गोडरेज खेलो जीतो जियो की मेजबानी करने जा रही है। इस शो का प्रसारण 29 जून से किया जाएगा।
शो की मेजबानी को लेकर सोहा ने कहा, '' मुझे गोडरेज खेलो जीयो जीतो से जुड़कर काफी खुशी हो रही है। यह कुछ अलग तरह का शो है जिसमें दर्शको की सराहना जरूर मिलेगी। मैं यह जानने के लिए भी काफी उत्साहित हूं कि दर्शक मुझे पसंद करते है कि नही।''
वैसे भी इस बीच कई सारे रियलिटी शो आ रहे है अब इसमें क्या खास है यह तो देखने के बाद ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications