मां शर्मिला के चलते परेशान बेटी सोहा

कुछ ऐसा ही सोहा अली खान के साथ भी हो रहा है, हाल ही में खबर मिली है कि वे अपनी मां शर्मिला टैगोर के साथ एक ब्रिटिश फिल्म लाइफ इज गॉन में अभिनय कर रही हैं। मां बेटी पहली बार स्क्रीन पर साथ-साथ नजर आयेंगी। इस फिल्म के बारे में विस्तार से बात करते हुए सोहा ने यह स्वीकारा कि वह मां के साथ काम करने में बहुत नर्वस महसूस कर रही हैं।
अंग्रेजी में बन रही यह फिल्म एक बंगाली प्रवासी परिवार की कहानी पर आधारित है। फिल्म की पटकथा में शर्मिला की मौत हो जाती है, सोहा ने कहा है कि फिल्म का यह दृश्य करना उनके लिए सबसे अधिक कठिन था। साथ ही वह इस बात से भी नर्वस हैं कि वह एक बेहतरीन अदाकारा के साथ काम कर रही हैं। सोहा ने कहा कि यही वजह रही कि उन्होंने अपने अभिनय में इस बात का पूरा ख्याल रखा कि कहीं कोई गलती न हो जाये।


Click it and Unblock the Notifications











