सोहा अब दिखेंगी बिकनी में!

बॉलीवुड में पहली बार टूपीस बिकनी में नज़र आने वाली खूबसूरत अदाकारा शर्मिला टैगोर की बेटी सोहा अली खान भी अब जल्द ही अपनी मां के नक्शे कदम पर चलते हुए बिकनी में नज़र आने वाली हैं। सोहा अली खान को पूरे 9 साल हो चुके हैं फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए लेकिन अभी तक उन्होंने बिकनी नहीं पहनी है। अब अपनी अगली फिल्म जो कि बी आर एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत बन रही है में सोहा अली खान बिकनी में नज़र आएंगी। सोहा ने फिल्म में एक पुलिस ऑफीसर का किरदार निभाया है।

सोहा अली खान ने अभी तक अपने करियर में कुछ बोल्ड फिल्में भी की हैं जैसे कि साहेब बीवी और गैंगस्टर पार्ट 2। जिसमें सोहा के साथ इरफान खान मुख्य भूमिका में थे। सोहा और इरफान ने कुछ बोल्ड सीन्स भी शूट किये थे। उसके बाद अब सोहा एक पुलिस ऑफीसर का किरदार निभाने जा रही हैं। साथ ही इसी फिल्म में सोहा बिकनी में भी पहली बार नज़र आएंगी। बी आर एंटरटेनमेंट की इस अगली फिल्म का नाम है मिस्टर जो बी कारवाल्हो। इस फिल्म में सोहा के साथ अरशद वारसी और जावेद जाफरी मुख्य भूमिका निभाएंगे।

सोहा अली खान भले ही इस फिल्म में एक पुलिस ऑफीसर के किरदार में नज़र आएं लेकिन फिल्म में सोहा के कई सारे नये अवतार दर्शकों को देखने को मिलेंगी। जैस कैबरे डांसर, अप्सरा और साथ ही बिकनी अवतार में भी सोहा नज़र आएंगी। सोहा ने इस फिल्म में कई स्टंट भी खुद ही किये हैं। जिसके लिए सोहा ने काफी प्रैक्टिस भी की है। दर्शक भी पहली बार सोहा को बिकनी में देखने को काफी उत्सुक हैां।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X