भाई सैफ के निकाह से बेखबर बहन सोहा

भाई की शादी हो और बहन को खबर ना हो, भला यह मुमकीन है वो भी तब जब बहन की शादी नहीं हुई हो और वो अपने भाई के ही साथ घर में रहती हो। हमारी तरह आपका भी जवाब नहीं ही होगा। लेकिन एक बहन ऐसी है जिन्हें अपने भाई की शादी के बारे में पता नहीं है और वो हैं सैफ अली खान की छोटी बहन सोहा अली खान।

जिनका कहना है कि उन्हें सैफ-करीना की शादी के बारे में अभी कछ पता नहीं है। वो दोनों अभी लंदन से शॉपिंग करके आये हैं इसलिए अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है हां सैफ की शादी जब भी होगी तो उन्हें उस शादी में पहनना क्या है यह उन्हें पता है। फिलहाल सोहा अली खान ने तो लोगों को टालने के लिए ऐसी बात कह दी जिसे गले नहीं उतारा जा सकता है लेकिन अपनी मां की लाडली बेटी सोहा ने अपने भाई के लिए ही इतना खूबसूरत सफेद झूठ बोला है।

वैसे खबर है कि इस महीने की 16 तारीख को सैफ-करीना कोर्ट मैरज करने वाले हैं। शादी के बाद दोनों अपनी शादी की पार्टी पटौदी पैलेस में देंगे। पटौदी पैलेस जो कि मौजूदा दौर में एक होटल के रूप में संचालित होता है उसकी सारी बुंकिंग को 26 अक्टूबर तक रोक दिया गया है और पिछले एक हफ्ते से उसका सौन्दर्यीकरण जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X