..................... Soha to wear Bikini in Joe B Carvalho - Hindi Filmibeat

बिकनी आखिरी रास्ता है सोहा के पास!

सोहा अली खान अपनी अगली फिल्म जे बी कारवल्हो में एक पुलिस ऑफीसर का किरदार निभा रही हैं। साथ ही अपने किरदार से बिल्कुल विपरीत सोहा बिकनी में भी नज़र आएंगी। जबसे ये खबर लोगों तक पहुंची है सभी अपनी अपनी तरह से इसकी वजह तलाश रहे हैं। कुछ लोगों का सोचना है कि सोहा अली खान के पास ये आखिरी रास्ता है अपने करियर को बचाने का तो कुछ का कहना है कि अपनी मां के नक्शेकदम पर सोहा भी चलने का फैसला कर चुकी हैं। कुछ लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि सैफ की पत्नी बनने के बाद करीना ने तो इस तरह के कपड़े पहनने और इंटिमेट सीन्स करने बदं कर दिये हैं लेकिन उनकी बहन को ये क्या हो गया है जो इतनी बोल्ड होती जा रही हैं।

सोहा अली खान की आखिरी फिल्म साहब बीवी और गैंग्सटर रिटर्न्स में भी इरफान खान के साथ कई बोल्ड सीन्स दिये थे। हालांकि उस समय ये खबर भी आई थी कि सोहा के भाई सैफ इन सीन्स को देखकर काफी नाराज हो गये थे। क्योंकि उन्हें नहीं पसंद की उनकी बहन या उनकी पत्नी इतना करीब होकर किसी हीरो के साथ कोई सीन दें। सोहा अली खान ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है और उन्हें पता है कि क्या गलत है क्या सही। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उनके भाई सैफ थोड़ा पुराने ख्यालों के हैं। अब तो सोहा बिकनी में भी नज़र आने वाली हैं। ऐसे में उनकी मां शर्मिला तो उनका साथ देंगी क्योंकि फिल्म इंड्सट्री में पहली बार बिकनी पहनने वाली शर्मिली ही थीं।

लेकिन वहीं सोहा के बिकनी पहनने के बाद उनके भाई सैफ का क्या कहना होगा ये सोचने वाली बात है। फिल्हाल सोहा के बिकनी पहनने की बात सुनकर कुछ लोगों का ये कहना है कि सोहा ने अब अपना करियर बचाने के लिए दूसरा तरीका खोज लिया है। बिकनी पहनकर अब सोहा अपने करियर को ट्रैक पर लाने की एक और कोशिश करेंगी। ये पहली बार होगा जब सोहा अली खान बिकनी में परदे पर नज़र आएंगी। देखना ये है कि क्या सोहा का ये नया एक्सपेरिमेंट उन्हें वो कामयाबी दे पाएगा जिसकी उन्हें उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X