अब सोहा करेंगी रियल लाइफ में डिस्कवरी!

सोहा अली खान हमेशा से बिना छोटे बड़े परदे का फर्क किये सिर्फ काम को तवज्जो देती रही हैं। अब एक बार फिर से सोहा ने कुछ नया लेकिन बेहतरीन करने की सोची है। खबर है कि सोहा अली खान डिस्कवरी चैनल के शो स्पेल बी: इंडिया स्पेल्स की एंकर के रुप में छोटे परदे पर नज़र आएंगी। सोहा ने इस बारे में बताते हुए कहा कि चाहे छोटा परदा हो या बड़ा लेकिन आपको अपने काम में मजा आना चाहिए। इससे पहले भी सोहा अली खान कुछ टीवी शो जैसे खेलो जीतो, जियो और व्हाट नॉट टू वियर की एंकरिंग कर चुकी हैं।

ये तो करियर की बात हुई लेकिन दूसरी अहम खबर ये है कि सोहा अली खान ने अपनी जिंदगी में डिस्कवर करने का फैसला किया है। खबर के मुताबिक सोहा अली खान जो कि अपने ब्वॉय फ्रैंड कुणाल खेमू के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में हैं ने उनके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला किया है। जल्द ही सोहा और कुणाल एक साथ रहने भी लगेंगे। एक न्यूजपेपर के साथ इंटरव्यू के दौरान जब सोहा से लोगों ने उनकी और कुणाल की शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वो कुणाल के साथ जल्द ही लिव इन रिलेशनशिप की शुरुआत करने वाली हैं। सोहा ने कहा कि उन्होंने इसके लिए अपनी मां यानी शर्मिला टैगोर से इजाजत भी ले ली है।

खैर अब सोहा ने अगर अपनी रियल लाइफ के साथ साथ अपने करियर में भी डिस्कवरी करने की सोच ही ली है तो हमें उम्मीद है कि सोहा को काफी कुछ नया देखने को मिलेगा और इसस उन्हें अपने आगे की लाइफ के बारे में सोचने का मौका भी मिलेगा। फिल्हाल तो सोहा अली खान अपनी फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स को लेकर भी काफी खुश हैं। इस फिल्म में सोहा ने पहली बार बहुत ही बोल्ड कैरेक्टर किया है। सोहा ने एक इंटरव्यू के दौरान इस नये डिस्कवरी शो के बारे में बताते हुए कहा कि "ये शो खासकर बच्चों की शिक्षा के लिए है। और मैं इससे जुड़ना चाहती थी।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X