तैमूर जितनी ही प्यारी हैं उनकी बहन इनाया..एयरपोर्ट पर आईं नजर..CUTE
Recommended Video

सोहा अली खान और कुणाल खेमू पिछले साल सितंबर में एक क्यूट बेटी के पैरेंट्स बनें और उसका नाम उन्होंने इनाया नौउमी खेमू रखा। कुणाल और सोहा ने अपनी बेटी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की और वो देखने में काफी क्यूट हैं। आज सोहा अली खान इनाया के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं।
मम्मी की गोद में इनाया गहरी नींद में सो रही थीं और यकीन मानिए तैमूर की छोटी बहन तैमूर जितनी ही प्यारी हैं जिन्हें देखकर आप भी Soooo Sweetttt बोलो बिना नहीं रह पाएंगे। पिंक ड्रेस में इनाया किसी जीती जागती डॉल के जैसी लग रही थीं। आप भी देखिए तस्वीर।

क्यों आप भी मानेंगे ना कि तैमूर की छोटी बहन तैमूर जितनी ही प्यारी हैं। सोहा अली खान एयरपोर्ट पर इनाया के साथ थीं हालांकि इस दौरान कुणाल खेमू उनके साथ नहीं थे। सोहा अली खान ने अपनी प्रेग्नेंसी पर एक किताब भी लिखी है जिसकी लॉन्चिंग में पूरा पटौदी परिवार मौजूद था।
इनाया भी बॉलीवुड की उन स्टार किड्स में हैं जिनकी तस्वीरें फैन्स देखना चाहते हैं। आज भी तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। हमें भी इंतजार रहेगा कि इनाया की ऐसी ही क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते रहे।


Click it and Unblock the Notifications
