..................... Soha Ali Khan shoots in a bikini for ‘Mr Joe B. Carvalho’ for Success - Hindi Filmibeat

अंगप्रदर्शन के सहारे सोहा, हिट होने के लिए बनीं बिकनी गर्ल

सोहा अली खान को बॉलीवुड में कदम रखे अच्छा-खासा वक्त हो गया है बावजूद इसके उन्हें वह सफलता नहीं मिल पायी जो कि एक स्टार डॉटर को चाहिए होती है। बड़े-बड़े सितारों के साथ काम करने वाली सोहा आज भी अपने करियर के लिए खासा संघर्ष कर रही हैं। इसलिए अब सक्सेस के लिए मैडम ने वह पैंतरे अपनाने शुरू कर दिये हैं जो कि आजकल की अभिनेत्रियां खासकर के न्यूकमर अपनाती हैं।

खबर है कि अपनी आगामी फिल्म 'मिस्टर. जॉय बी कारवाल्हो' में सोहा बिकनी में दिखेंगी। अगर ऐसा होता है तो पूरे नौ सालों के करियर में सोहा अली खान पहली बार पर्दे पर बिकनी में दिखेंगी। वैसे फिल्म में सोहा अली खान एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं, लेकिन इसमें दर्शकों को उनके कई अवतार देखने को मिलेंगे। इन अवतारों में कैबरे नर्तकी और अप्सरा सरीखे रूप भी शामिल हैं।

इस फिल्म में सोहा अली खान के हीरो अरशद वारसी है तो एक अहम किरदार में आपको जावेद जाफरी भी नजर आयेंगे। यह फिल्म समीर तिवारी निर्देशित करेंगे औऱ यह फिल्म तीन जनवरी, 2014 को प्रदर्शित होगी।

वैसे इसमें किसी को अचरज नहीं होना चाहिए कि सोहा बिकनी पहनी नजर आयेंगी उनकी मां शर्मिला टैगोर ने तो साल 1967 में फिल्म 'एन इवनिंग इन पेरिस' में बिकनी पहनी थीं।

तो वहीं उनकी दोनों भाभीयां अमृता सिंह और करीना कपूर ने फिल्मों में बिकनी पहनकर काफी लोगों को अपना दीवाना बनाया है। देखते हैं कि सोहा के इस नये अवतार को लोग पसंद करते हैं कि नहीं, हो सकता है बिकनी के ही जरिये सोहा के आगे सफल अभिनेत्री का तमगा मिल जाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X