Pics of the day: तैमूर और इनाया की राखी की तस्वीरें आपका सारा टेंशन छूमंतर कर देंगी
अगर बॉलीवुड में वाकई लोग इस समय किसी की तस्वीर देखकर अपना सारा टेंशन भूल सकते हैं तो वो है इनाया और तैमूर की बेहद प्यारी तस्वीरें। सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान और सैफ की बहन सोहा अली खान की बेटी इनाया खेमू ने अपनी राखी साथ मनाई।
सोहा ने ये तस्वीरें डालते हुए राखी का मतलब भी समझाया। उन्होंने अपने और सैफ की राखी की तस्वीर भी शेयर की।

सोहा ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ये केवल एक रंगीन धागा नहीं होता बल्कि बचपन की वो सारी यादें होती हैं जो भाई बहन ने साथ में बनाई है।
सैफ के साथ सोहा के घर अपनी बहन इनाया से राखी बंधवाने पहुंचे थे तैमूर अली खान। देखिए उनकी बेहद प्यारी तस्वीरें।
rakhi rakshabandhan taimur ali khan soha ali khan saif ali khan राखी रक्षा बंधन तैमूर अली खान सैफ अली खान सोहा अली खान


Click it and Unblock the Notifications