सोहा अली खान का वैलेंटाइन डे - शेयर की कुणाल खेमू के साथ पहली डेट की तस्वीर
बॉलीवुड स्टार्स आज वैलेंटाइन डे मना रहे हैं और इस मौके पर कोई पुरानी यादें शेयर कर रहा है तो कोई बातें। सोहा अली खान ने भी यादों का पिटारा खोला और पति कुणाल खेमू के साथ बीते हुए रोमांटिक दिन याद किए।
सोहा ने एक तस्वीर शेयर करते हुए फैन्स को बताया कि ये तस्वीर, कुणाल के साथ उनकी पहली डेट से है। तस्वीर में सोहा और कुणाल काफी अलग नज़र आ रहे हैं। सोहा ने तस्वीर शेयर करते हहुए कैप्शन डाला - इस तरह इस कहानी की शुरूआत हुई।

वहीं दूसरी तरफ, कुणाल खेमू, बड़े ही कूल अंदाज़ में सोहा को वैलेंटाइन विश करते हुए नज़र आए। कुणाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और सोहा की एक मज़ेदार तस्वीर डाली।
साथ ही कुणाल ने लिखा - The Fun in my funny. गौरतलब है कि सोहा और कुणाल ने हाल ही में अपनी शादी की छठीं सालगिरह मनाई है।

सोहा अली खान - कुणाल खेमू की लव स्टोरी
सोहा और कुणाल की मुलाकात ढूंढते रह जाओगे फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई। लेकिन यहां इनकी नज़रें मिलीं पर दिल धड़कने की जगह कुछ और ही हुआ! सोहा की मानें तो पहली बार कुणाल ने उन्हें ठीक से Hiii तक नहीं बोला और उन्हें लगा कि ये लड़का बिल्कुल भी तमीज़वाला नहीं है।

झिझक गए कुणाल
वहीं कुणाल को लगता था कि सोहा ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी की पढ़ी हैं। इसलिए सोहा से बात करने में उन्हें झिझक महसूस होती थी। दोनों ही एक दूसरे के साथ तब थोड़ा नॉर्मल हुए जब ढूंढते रह जाओगे के बाद, दोनों की जोड़ी फिल्म 99 में बनी।

लिव इन रिलेशनशिप
सोहा और कुणाल दोनों ही एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए और उन दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। हालांकि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे पर दोनों को एक दूसरे पर पूरा भरोसा था। इसलिए किसी ने भी शादी के लिए किसी पर ज़ोर नहीं डाला।

शायद मेरी शादी का ख्याल...
सोहा ने अपने माता पिता से कुणाल को मिलवाने का फैसला किया। और शर्मिला उनसे मिलने 99 के सेट पर पहुंच गईं! वहीं सोहा के भाई सैफ को भी कुणाल पसंद आए और गो गोआ गॉन की शूटिंग के दौरान दोनों ने काफी वक्त साथ गुज़ारा। सैफ ने भी कुणाल को yes कहा!

यूं किया प्रपोज़
सोहा और कुणाल पैरिस में छुट्टियां बिता रहे थे तभी कुणाल ने सोहा की फेवरिट रिंग के साथ उन्हें शादी के लिए प्रपोज़ किया। इसका एलान उन्होंने ट्विटर पर भी किया।

बेस्ट फ्रेंड से शादी
2015 में सोहा अली खान ने अपने बेस्ट फ्रेंड कुणाल खेमू से शादी कर ली। ये शादी बेहद निजी समारोह था जिसमें केवल दोनों परिवार मौजूद थे। सोहा ने कुणाल के साथ अपना पहला पोस्ट शेयर करते हुए लिखा - आज मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली।

घर में आई लक्ष्मी
2017 में नवरात्रि पर इनाया का जन्म हुआ और कुणाल और सोहा ने अपने घर लक्ष्मी के आने की खुशी मनाई।

सोशल मीडिया पर अपडेट
सोहा, कुणाल और इनाया, बॉलीवुड के सबसे क्यूट छोटे परिवारों में से एक हैं और उनकी तस्वीरों से उनका सोशल मीडिया भरा पड़ा है।

#CoupleGoals
सोहा अली खान - कुणाल खेमू और करीना कपूर खान - सैफ अली खान फैन्स को #CoupleGoals देते हैं। चारों एक परिवार की तरह काफी जुड़े हुए हैं और इनाया - तैमूर को साथ लेकर अक्सर छुट्टियां मनाते दिख जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












