..................... Soha Ali Khan shares pic of Kunal Khemu and daughter Innaya Naumi - Hindi Filmibeat

सोहा अली खान ने शेयर की बेटी इनाया की कुणाल खेमू के साथ तस्वीर..CUTE

By Shweta

एक्ट्रेस सोहा अली खान और कुणाल खेमू हाल में एक क्यूट सी बेटी के मम्मी पापा बने हैं।दुर्गा पूजा के नवमी के दिन सोहा अली खान मां बनी थीं। कुणाल खेमू ने खुद यह खबर ट्विटर पर शेयर की थी। उन्होंने कहा था कि "हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज के शुभ दिन हमारे घर बेटी का जन्म हुआ है। सोहा और बेटी का स्वास्थ्य अच्छा है। हम आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।"

सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने अपनी बेटी का नाम इनाया नौमी खेमू रखा है। सोहा अली खान ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें कुणाल खेमू इनाया को गोद में लिए नजर आ रहे हैं और मुस्कुरा भी रहे हैं।यह तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।

soha-ali-khan-shares-pic-of-kunal-khemu-and-daughter-innaya-naumi

सोहा अली खान फिलहाल अपने मदरहुड को पूरी तरह से इंज्वॉय कर रही हैं। कुछ दिनों जन्मदिन पर सोहा अली खान और पूरा परिवार साथ नजर आया था। छोटे तैमूर भी अपनी बहन से मिलने पहुंचे थे। कुणाल खेमू ने हाल में एक इंटरव्यू में बताया कि "तैमूर अपनी छोटी बहन से मिलने आया लेकिन उसे समझ नहीं आ कि क्या हो रहा है। वो मेरे साथ खेलने में अधिक दिलचस्पी ले रहा था।"

Recommended Video

Kunal Khemu talks about daughter Inaaya Naumi and Soha Ali; Watch Video | FilmiBeat

कुणाल खेमू की अगली फिल्म गोलमाल अगेन रिलीज के लिए तैयार है। कुणाल गोलमाल सीरिज का शुरू से हिस्सा रहे हैं। फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है और दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X