Just In: तैमूर और इनाया की पहली राखी, सोहा अली खान ने शेयर की खान भाई बहनों की रक्षाबंधन तस्वीरें

Recommended Video

Taimur Ali Khan & Inaaya Naumi's CUTE Rakshabandhan photos will win your hearts | FilmiBeat

करीना कपूर खान - सैफ अली खान के बेटे तैमूर और सोहा अली खान - कुणाल खेमू की बेटी इनाया खेमू मीडिया की आंखों का तारा है। और उसका कारण है उनकी प्यारी सी तस्वीरें। इनाया और तैमूर ने आज अपनी पहली राखी सेलीब्रेट की है और सोहा अली खान के इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों की बौछार हो चुकी है।

ये तस्वीरें हैं भी इतनी प्यारी कि थोड़ी ही देर में वायरल हो जाएंगी। हालांकि खान परिवार की राखी की काफी तस्वीरें इंटरनेट पर मौजूद हैं तो हमने सोचा कि आपको एक साथ फटाफट ये तस्वीरें दिखा दी जाएं। पूरे खान परिवार ने एक साथ मिलकर राखी का त्योहार मनाया और इस जश्न के लिए सोहा के घर मौजूद थे सैफ के तीनों बच्चे - सारा, इब्राहिम और तैमूर।

soha-ali-khan-shares-inaaya-taimur-s-rakhi-pictures

सोहा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि इंसान जो रिश्ता अपने भाई के साथ शेयर करता है वो बहुत ही ज़्यादा खास होता है। कभी कभी वो आपको आपसे बेहतर समझ सकते हैं। जब आपको कोई मुश्किल होती है तो वो तुरंत उसका समाधान निकाल देते हैं। भाई आपको ताकत और हिम्मत देते हैं, दुनिया से लड़ने की।

सोहा ने आगे लिखा, भाई और बहन का रिश्ता एक हीरे की तरह होता है जो कभी टूट नहीं सकता, इतना मज़बूत। और आज मुझे बहुत गर्व होता है कि मेरा भाई मेरे साथ है और हमारा रिश्ता उतना ही मज़बूत है।
[तैमूर की एक और तस्वीर वायरल हो गई..देखते रह जाएंगे आप भी]

जहां सोहा का ये पोस्ट लोगो को इमोशनल कर गया वहीं उन्होंने जैसे ही तैमूर और इनाया की सारा और इब्राहिम के साथ राखी की तस्वीरें शेयर की, फैन्स का दिन बन गया। आप भी देखिए ये बेहद प्यारी तस्वीरें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X