सोहा अली खान ने शेयर की New Mommy नेहा धूपिया की पहली तस्वीर, नन्हीं इनाया ने यूं किस किया बेबी बंप
नेहा धूपिया और अंगद बेदी, 3 अक्टूबर को दोबारा माता पिता बने हैं। अंगद बेदी ने अपने पिता बनने की खुशी, अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर करते हुए बेदी बॉय के आनेे की खबर दी थी। अंगद बेदी की इस खबर के बाद नेहा धूपिया की बेस्ट फ्रेंड सोहा अली खान ने फैन्स को नेहा की पहली तस्वीर दिखा दी है।
सोहा अली खान, दरअसल, अस्पताल में नेहा धूपिया से मिलने पहुंची। वहां से सोहा ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरों के साथ नेहा को उनके परिवार में आए इस नए मेहमान की बधाई दी।

एक तस्वीर में जहां नेहा धूपिया के साथ इनाया दिखाई दे रही हैं वहीं दूसरी तस्वीर अस्पताल की है जहां डिलीवरी के बाद नेहा धूपिया आराम से अपने दोस्तों के साथ अपनी खुशी शेयर करती दिखाई दे रही हैं। फैन्स को ये दोनों ही तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं।

इनाया की प्यारी सी तस्वीर
सोहा अली खान ने नेहा को बधाई देते हुए इनाया के साथ ये प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की। ये तस्वीर, इनाया के जन्मदिन की है। इनाया इस तस्वीर में बहुत ही प्यार से नेहा धूपिया के बेबी बंप को किस करती नज़र आ रही हैं।

नेहा धूपिया और सोहा की दोस्ती
नेहा धूपिया और सोहा अली खान सालों से काफी अच्छी दोस्त हैं। इनाया के जन्मदिन की पार्टी से ही सोहा अली खान और नेहा धूपिया की एक और प्यारी सी तस्वीर।

इनाया और मेहर
जिस तरह, सोहा अली खान और नेहा धूपिया काफी अच्छी दोस्त हैं, उसी तरह उनकी बेटियां इनाया और मेहर भी काफी अच्छी दोस्त हैं। इनाया, उम्र में मेहर से एक साल बड़ी हैं।

नेहा धूपिया का बेबी शावर
कुछ महीनों पहले ही सोहा अली खान, नेहा धूपिया के बेबी शावर पर इंजॉय करती नज़र आई थीं। इस बेबी शावर पर नेहा धूपिया बेहद क्यूट नज़र आ रही थीं।

परिवार में नया मेहमान
सोहा अली खान ने नेहा धूपिया के परिवार में इस नए मेहमान के आने का जमकर जश्न मना लिया है। अब बस नेहा के अस्पताल से घर आने की देरी है और फिर ये दोस्तों की टोली एक बार फिर पार्टी करेगी।
रविवार सुबह, अंगद बेदी ने नेहा के मैटरनिटी फोटोशूट से एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - आज ऊपरवाले ने हमें एक बेटे से नवाज़ा है। नेहा और हमारा बेटा दोनों स्वस्थ हैं। अंगद ने आगे लिखा - हमारी मेहर अब बेबी का टैग, अपने छोटे भाई को देने के लिए तैयार है। वाहेगुरू मेहर करे। नेहा ने बड़ी ही हिम्मत से ये सारे दिन काटे हैं। अब हम चार मिलकर इस सफर को यादगार बनाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











