ताऊ ते तूफान के जाते ही छत पर गाते - नाचते दिखे कुणाल खेमू, पत्नी सोहा अली खान ने बनाया वीडियो
ताऊ ते तूफान का खतरा अब मुंबई से टल चुका है। ऐसे में सोहा अली खान अपने घर की छत पर पहुंची और उन्होंने सोचा कि देखा जाए कि तूफान ने कितना नुकसान किया है। सोहा वीडियो बना ही रही थी कि अचानक से कुणाल खेमू ने छत पर एंट्री ली और वो मस्ती के मूड में दिखाई दिए।
कुणाल खेमू ने गाते और नाचते हुए सोहा का मनोरंजन करते दिखे। उनका साथ उनका पालतू कुत्ता भी दिखा। सोहा ने भी वीडियो बंद नहीं किया और उन्होंने भी लोगों को कुणाल का टैलेंट दिखा दिया।

इस समय देश का माहौल बहुत ही नकारात्मक हैं। ऐसे में लोग एक दूसरे के साथ छोटी छोटी खुशियां ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं और हर दिन एक सकारात्मक सोच के साथ निकालने की कोशिश कर रहे हैं। कुणाल का ये वीडियो भी आपके चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाएगा।
इस वीडियो पर सोहा और कुणाल के कई दोस्तों ने कमेंट किया। सोफी चौधरी ने लिखा कि बस ऐसे ही वीडियो की उन्हें ज़रूरत थी। वहीं सोहा की बहन सबा ने भी लिखा कि उन्हें इस वीडियो से प्यार हो गया।

सोहा अली खान - कुणाल खेमू की लव स्टोरी
सोहा और कुणाल की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। उनकी मुलाकात ढूंढते रह जाओगे फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई। लेकिन यहां इनकी नज़रें मिलीं पर दिल धड़कने की जगह कुछ और ही हुआ! सोहा की मानें तो पहली बार कुणाल ने उन्हें ठीक से Hiii तक नहीं बोला और उन्हें लगा कि ये लड़का बिल्कुल भी तमीज़वाला नहीं है।

कुणाल ने बनाई रखी दूरी
वहीं कुणाल को लगता था कि सोहा ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी की पढ़ी हैं। इसलिए सोहा से बात करने में उन्हें झिझक महसूस होती थी। दोनों ही एक दूसरे के साथ तब थोड़ा नॉर्मल हुए जब ढूंढते रह जाओगे के बाद, दोनों की जोड़ी फिल्म 99 में बनी।

पहली डेट
सोहा अली खान ने इस वैलेन्टाईन्स डे पर अपनी पहली डेट की तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। तस्वीर में सोहा और कुणाल काफी अलग नज़र आ रहे हैं। सोहा ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन डाला - इस तरह इस कहानी की शुरूआत हुई।

लिव इन रिलेशनशिप
सोहा और कुणाल दोनों ही जब एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए तो उन दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। हालांकि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे पर दोनों को एक दूसरे पर पूरा भरोसा था। इसलिए किसी ने भी शादी के लिए किसी पर ज़ोर नहीं डाला।

शायद मेरी शादी का ख्याल...
सोहा ने अपने माता पिता से कुणाल को मिलवाने का फैसला किया। और शर्मिला उनसे मिलने 99 के सेट पर पहुंच गईं! वहीं सोहा के भाई सैफ को भी कुणाल पसंद आए और गो गोआ गॉन की शूटिंग के दौरान दोनों ने काफी वक्त साथ गुज़ारा। सैफ ने भी कुणाल को yes कहा!

यूं किया प्रपोज़
सोहा और कुणाल पैरिस में छुट्टियां बिता रहे थे तभी कुणाल ने सोहा की फेवरिट रिंग के साथ उन्हें शादी के लिए प्रपोज़ किया। इसका एलान उन्होंने ट्विटर पर भी किया।

बेस्ट फ्रेंड से शादी
2015 में सोहा अली खान ने अपने बेस्ट फ्रेंड कुणाल खेमू से शादी कर ली। ये शादी बेहद निजी समारोह था जिसमें केवल दोनों परिवार मौजूद थे। सोहा ने कुणाल के साथ अपना पहला पोस्ट शेयर करते हुए लिखा - आज मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली।

घर में आई लक्ष्मी
2017 में नवरात्रि पर इनाया का जन्म हुआ और कुणाल और सोहा ने अपने घर लक्ष्मी के आने की खुशी मनाई।

सोशल मीडिया पर अपडेट
सोहा, कुणाल और इनाया, बॉलीवुड के सबसे क्यूट छोटे परिवारों में से एक हैं और उनकी तस्वीरों से उनका सोशल मीडिया भरा पड़ा है।

#CoupleGoals
सोहा अली खान - कुणाल खेमू और करीना कपूर खान - सैफ अली खान फैन्स को #CoupleGoals देते हैं। चारों एक परिवार की तरह काफी जुड़े हुए हैं और इनाया - तैमूर को साथ लेकर अक्सर छुट्टियां मनाते दिख जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











