सोहा अली खान की बेटी इनाया ने बना ली है दीवाली की रंगोली, देखिए बेहद प्यारी तस्वीरें
बॉलीवुड में दीवाली का जश्न शुरू हो चुका है और इस जश्न में डूबे सितारे अपनी तस्वीरें, अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर रहे हैं। सोहा अली खान ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बेटी इनाया की एक तस्वीर शेयर की।
तस्वीर में इनाया दीवाली की रंगोली बनाती दिखाई दे रही हैं और उनकी ये प्यारी सी रंगोली देख कर फैन्स का इनाया पर पूरा प्यार उमड़ रहा है।

गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले सोहा अली खान ने इनाया की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी जहां इनाया गरारा कुरता में नज़र आ रही थीं। सोहा ने बताया कि ये इनाया की दीवाली की तैयारी है।


Click it and Unblock the Notifications











