'घायल' के सीक्वल में नजर आएंगी सोहा अली खान!
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान काफी सालों से बड़े पर्दे से गायब हैं। लेकिन अब जल्द ही सोहा सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की तैयारी में लग गई है। आपको बता दें, सोहा अली खीन सुपरहिट फिल्म 'घायल' के सीक्वल में काम करती नजर आ सकती है।

बॉलीवुड के जानेमाने एंग्री यंग मैन यानि कि सनी देओल अपनी सुपरहिट फिल्म घायल का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। फिल्म में सनी अभिनय करने के अलावा निर्देशन भी करेंगे। चर्चा है कि इस फिल्म के लिये सनी के अपोजिट सोहा अली का चयन किया गया है।
खबरों के अनुसार, घायल के सीक्वल की कहानी वहां से शुरू होगी जहां घायल खत्म होती है। इसलिए सोहा मूल फिल्म की मीनाक्षी शेषाद्री का किरदार नहीं निभा रही हैं। यह बिल्कुल नई कहानी होगी। वहीं, सोहा ने पुष्टि की है कि वह घायल के सीक्वल में काम कर रही हैं। सोहा ने कहा कि, मैं फिल्म की लीड हीरोइन हूं।
गौरतलब है कि, राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी 1990 में आई फिल्म घायल में सन्नी देओल, मीनाक्षी शेषाद्री, राज बब्बर, मौसमी चटर्जी और अमरीश पुरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये सन्नी सर्वश्रेष्ठ फिल्म अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किये गये थे। लिहाजा, अब देखना है कि इस फिल्म को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications