भारतीय क्रिकेटर-बॉलीवुड एक्ट्रेस की बेटी के साथ सड़क पर गंदी हरकत, बोली- उसने अपना प्राइवेट पार्ट..

Soha Ali Khan Public Harassment: बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ने एक बार अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा अनुभव शेयर किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। आमतौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा खुलकर बात ना करने वाली सोहा ने इटली में हुई एक डरावनी घटना का जिक्र किया। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे एक शख्स ने दिनदहाड़े पब्लिक प्लेस में उनके सामने अश्लील हरकत की थी।

Soha Ali Khan Public Harassment

सोहा अली खान ने इस घटना को याद करते हुए कहा कि उस पल वह पूरी तरह शॉक में आ गई थीं। साथ ही उन्होंने यह भी माना कि आम महिलाएं ऐसी घटनाओं का सामना रोजाना करती हैं, खासकर जो लोकल ट्रांसपोर्ट से सफर करती हैं।

इटली में हुआ था डराने वाला अनुभव

एक इंटरव्यू में सोहा अली खान से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी किसी ने पब्लिक प्लेस में फ्लैश किया है? इस सवाल का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने बिना झिझक कहा कि उनके साथ ऐसा इटली में हो चुका है।

सोहा ने बताया कि एक शख्स दिनदहाड़े उनके सामने आकर अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा था। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें आज तक समझ नहीं आया कि आखिर ऐसे लोगों के दिमाग में चलता क्या है।

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं सुनने में भले छोटी लगें, लेकिन उस वक्त इंसान अंदर तक डर जाता है। सोहा ने यह भी माना कि महिलाएं रोज ऐसी चीजों से गुजरती हैं, लेकिन कई बार लोग उनकी बात को गंभीरता से नहीं लेते। बातचीत के दौरान सोहा अली खान ने कहा कि वह कभी यह समझने की कोशिश भी नहीं करना चाहतीं कि आखिर कोई इंसान ऐसी हरकत क्यों करता है।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ असहज करने वाली बात नहीं होती, बल्कि मानसिक रूप से भी इंसान को झकझोर देती है। खासकर तब, जब यह सब किसी पब्लिक प्लेस में अचानक हो जाए।

कास्टिंग काउच पर भी खुलकर बोलीं एक्ट्रेस

इंटरव्यू के दौरान सोहा अली खान ने बॉलीवुड के कास्टिंग काउच मुद्दे पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने माना कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी चीजें होती हैं, लेकिन उन्हें खुद कभी इस तरह के अनुभव का सामना नहीं करना पड़ा।

सोहा ने कहा कि शायद इसकी एक बड़ी वजह उनका फिल्मी परिवार से होना भी रहा। उन्होंने बताया कि लोग जानते थे कि उनके भाई सैफ अली खान और मां शर्मिला टैगोर इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। शायद इसी वजह से किसी ने उनके साथ ऐसी कोशिश नहीं की। एक्ट्रेस ने कहा कि वह खुद को इस मामले में काफी प्रिविलेज्ड मानती हैं और इसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा करती हैं।

पटौदी परिवार से रखती हैं ताल्लुक

सोहा अली खान पटौदी खानदान से आती हैं। वह मशहूर क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की बेटी हैं। वहीं सैफ अली खान उनके बड़े भाई हैं।

फिल्मों की बात करें तो सोहा अली खान कई फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से वह चुनिंदा प्रोजेक्ट्स ही कर रही हैं। हॉरर फिल्म 'छोरी' में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।

Read more about: soha ali khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X