Pics: मिलिये फीमेल चुलबुल पांडे से!

सुपरस्टार सलमान खान जैसा कोई नहीं हो सकता लेकिन लोग फिर भी कोशिश तो करते ही हैं। अब इस कोशिश में शामिल हुई हैं सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान। खबर है कि सोहा अली खान अपनी आने वाली फिल्म जो भी करवा लो में एक बिंदास पुलिस का किरदार निभा रही हैं। और इस किरदार की प्रेरणा उन्होंने ली है दबंग के चुलबुल पांडे यानी सलमान खान से।

34 वर्षीय अभिनेत्री सोहा अली खान ने कहा कि वो सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं और सलमान से ही उन्होंने जो चाहो करवा लो फिल्म में अपने किरदार शांति प्रिया के लिए प्रेरणा ली है। शांति प्रिया एक पुलिस ऑफीसर है और दबंग के चुलबुल पांडे की तरह ही काफी बिंदास है। अपने इस किरदार के बारे में बताते हुए सोहा ने कहा "मैं अपने इस किरदार को लेकर उत्साहित हूं क्योंकि मैं पहली बार एक्शन के साथ कॉमेडी कर रही हूं। मेरा ये किरदार सलमान खान के चुलबुल पांडे किरदार से काफी मिलता जुलता है और मैंने उन्हीं से इसकी प्रेरणा ली है।"

सलमान खान के बारे में सोहा ने कहा "मैं सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हूं और जब मैंने उनकी मैंने प्यार किया फिल्म देखी थी तभी मुझे उनपर क्रश हो गया था। हालांकि मैंने अभी तक उनके साथ कोई भी फिल्म नहीं की है लेकिन वो हमेशा मेरे साथ बहुत ही सपोर्टिव रहे हैं।" इस किरदार के लिए करीना ने मार्शल आर्ट्स क्लासेस भी ली हैं। सोहा ने बताया "मैंने कुंग फू क्लासेस लेनी शुरु की हैं। मेरे किरदार में काफी एक्शन सीन्स हैं। ये कठिन टास्क नहीं था क्योंकि मैं हमेशा से ही अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती रही हूं। मैं रोज योगा और जिम करती हूं। लेकिन सेल्फ डिफेंस मेरे लिये बिल्कुल नया है।"

सोहा ने आगे कहा "एक्शन के अलावा मैंने कॉमेडी के लिए किसी तरह की कोई तैयारी नहीं की है। क्योंकि कॉमेडी सिखाई नहीं जा सकती।" खैर अभी तक तो आपने सलमान खान को चुलबुल पांडे के किदार में देखा है लेकिन अब फीमेल चुलबुल पांडे के रुप में सोहा क्या कमाल करती हैं ये तो वक्त ही बताएगा। फिल्हाल आइये दिखाते हैं आपको चुलबुल पांडे की एक झलक और आप सोचिये इस रुप में सोहा आपको कैसी दिखेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X