सैफ से कभी झगड़ा नहीं करतीं सोहा

भाई बहन में झगड़ा होना एक आम सी बात है लेकिन अगर कोई कहे कि उसने कभी भी अपने भाई या बहन के साथ झगड़ा नहीं किया है या फिर वो कभी भी अपने भाई के साथ किसी बात को लेकर नहीं लड़ती तो ये कुछ अजीब ही है। सोहा अली खान ने ये बात कही है कि आज तक कभी भी उन्होंने अपने भाई सैफ अली खान के साथ कभी भी झगड़ा नहीं किया है। सोहा ने कहा कि वो सैफ से यूं तो 9 साल छोटी हैं लेकिन उन्होंने कभी भी सैफ अली खान के साथ लड़ाई नहीं की हां उनमें कभी-कभी बहस जरुर हो जाती है।

अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि उन्होंने बचपन से लेकर अब तक अपने भाई सैफ अली खान से कभी भी झगड़ा नहीं किया है। फिल्म 'वार छोड़ ना यार' की प्रेसवार्ता में 34 वर्षीया सोहा ने कहा, "मैं अपने भाई सैफ से नौ साल छोटी हूं और मैं उनका सम्मान करती हूं, मैंने कभी उनको लड़ने का मौका नहीं दिया। हम दोनों में बहस जरूर हो जाती है।" सोहा ने आगे कहा, "मैं अपनी बहन साबा के साथ झगड़ा किया करती हूं। हम दोनों की उम्र में महज दो साल का फासला है।"


फिल्म वार छोड़ ना यार में सोहा खान के अलावा अभिनेता सरवन जोशी, मुकुल देव और जावेद जफारी भी भूमिका निभा रहे हैं। वैसे कुछ दिनों पहले ही सोहा अली खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि सैफ अली खान थोड़ा परंपरावदी सोच रखते है ंजबकि वो मॉर्डन सोच रखती हैं। सोहा की इस बात से साफ जाहिर था कि सोहा और सैफ के बीच कुछ बातों को लेकर बहस तो होती ही होगी हालांकि लड़ाई की बात पर खुद ही सोहा ने फुल स्टॉप लगा दिया है। लेकिन भाई-बहन के इस प्यार को देखकर वाकई हैरानी हो रही है क्योंकि भाई और बहन के बीच इतनी अच्छी अंटरस्टैंडिग कहां देखने को मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X