सैफ- करीना की तरह ही 25 को शादी करेंगे सोहा - कुणाल
दो स्टार कितने अलग हो सकते हैं, इसकी मिसाल यहीं से मिल जाएगी। एक तरफ सलमान खान थे जिन्होंने अपनी बहन की शादी के लिए दुनिया जहान एक कर दिया। ऐसा लग रहा था कि पूरे देश के पास एक ही काम है...अर्पिता खान की शादी।
वहीं एक और खान हैं जिनकी बहन की शादी बिल्कुल सादगी से बिना किसी शोर शराबे के होगी। जी हां बात हो रही है सोहा अली खान की जो बिल्कुल सैफ और करीना की तरह ही बिल्कुल शांति से बिना किसी शोर शराबे के 25 तारीख को शादी के बंधन में बंध जाएंगी।
सोहा अली खान और अभिनेता कुणाल खेमू सादे समारोह में अपने आवास पर ही विवाह बंधन में बंधेंगे। सोहा को यकीन है कि उनकी शादी उनके लिए बेहद खास होगी, जबकि उनकी मां अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने कहा कि वह अपनी बेटी के लिए बेहद खुश हैं। सोहा और कुणाल रविवार को विवाह बंधन में बंधेंगे।
PICS: अर्पिता की शादी में लाखों के थे मलाइका, अमृता, सलमान, अरबाज़ के कॉस्ट्यूम
गौरतलब है कि सैफ अली खान और करीना कपूर भी बेहद सादे समारोह में शादी के बंधन में बंध गए थे। उन्होंने इंडस्ट्री में से भी बहुत कम लोगों को इन्वाइट किया था।
सोहा ने कहा कि उनकी शादी वहां होगी जहां वो और कुणाल रहते हैं। परिवार की मौजूदगी में सादगी से शादी का समारोह होगा। सोहा और कुणाल कई सालों से रिश्ते में हैं और मुंबई में साथ रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
