सोहा-कुणाल हुए एक दूजे के, देखें शादी की तस्वीरें
बॉलीवुड अदाकारा सोहा अली खान ने आखिरकार एक्टर कुणाल खेमू के साथ अपने सालों के रिश्ते को शादी का जामा पहना ही दिया। मुंबई में हुए इस फंक्शन में बॉलीवुड से कोई भी एक्टर शामिल नहीं हुआ। जहां तक हो सकता था सोहा अली खान व कुणाल खेमू ने अपनी शादी को बहुत ही सिंपल रखा।
शादी में सोहा अली खान की मां शर्मिला टैगोर, भाई सैफ अली खान और बहन साबा व भाभी करीना कपूर खान शामिल हुईं। सैफ अली खान ने अपने नवाबी लुक्स को बरकरार रखते हुए चिकन का सफेद कुर्ता व चुड़ीदार सलवार पहनी तो वहीं करीना कपूर खान ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गयी गुलाबी रंग की साड़ी पहनी।
शर्मिला टैगोर अपने पसंदीदा रंग की आसामी मेखला चादर पहनकर शादी में शामिल हुईं। सोहा व कुणाल शादी के दौरान बेहद खुश व मुस्कुराते हुए नज़र आए।
soha ali khan kunal khemy marriage saif ali khan kareena kapoor सोहा अली खान कुणाल खेमू शादी सैफ अली खान करीना कपूर बॉलीवुड तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications