लिव इन के बाद अब सीधे शादी करेंगे सोहा-कुणाल!

ज्ञात हो कि कुछ ही महीने पहले ये खबर भी आई थी कि सोहा अली खान और कुणाल खेमू एक दूसरे के साथ लिव इऩ रिलेशनशिप में रहने वाले हैं। सोहा ने भी इस बात को लेकर मीडिया के सामने रजामंदी दी थी लेकिन बाद में सोहा और कुणाल लिव इन में रहे या नहीं इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। वैसे इस तरह अचानक ही सोहा और कुणाल की शादी की खबर सुनकर लोगों के दिमाग में ये बात भी आ रही है कि दोनों के लिव इन रिलेशनशिप की फैसले को सुनने के बाद हो सकता है कि पटौदी खानदान ने जल्द से जल्द दोनों की शादी का फैसला ले लिया हो। खैर इस बारे में तो सोहा या कुणाल की ही पता होगा लेकिन इन बातों से इंकार नहीं किया जा सकता कि हाल ही में सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी के बाद सोहा और कुणाल भी अपनी शादी को लेकर काफी सीरियस हो गये थे।
फिल्हाल सोहा अली खान जो हाल ही में अपनी फिल्म की शूटिगं के सिलसिले में लखनऊ आईं तो उन्होंने अपनी शादी को लेकर पूछे गये सवालों के जवाब में सिर्फ मुस्कुराकर कहा कि वो जब भी शादी करेंगी मीडिया को जरुर बुलाएंगी। फिल्हाल तो वो अपने करियर को लेकर काफी व्यस्त हैं। सोहा के बाद कुणाल का भी यही कहना था कि वो अभी अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं लेकिन उन्होंने अपनी शादी को लेकर भी कहा कि वो जल्द ही शादी करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications