सोहा-कुणाल जल्द बनेंगे मियां-बीवी
लंबे अरसे से सैफ अली खान की छोटी बहन सोहा अली खान से इश्क फरमा रहे अभिेनेता कुणाल खेमू ने कहा है कि वो और सोहा बहुत जल्द शादी करेंगे लेकिन अभी कुछ तय नहीं है। लेकिन जल्द ही दोनों के परिवार वाले इस बारे में बात करके मीडिया को बता देंगे। सैफ अली खान और करीना की शादी के बाद से लगातार कहा जा रहा था कि बहुत जल्द पटौदी खानदान में फिर से शहनाई बजेगी क्योंकि खानदान की छोटी साहबजादी सोहा अली खान, कुणाल के साथ विवाह रचायेंगी लेकिन सोहा के घरवालों में से किसी ने भी इस मुद्दे पर खुलकर नहीं बोला था।
खुद करीना ने भी इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि करीना कपूर के बिजी शेड्यूल में जब अप्रैल में किसी को डेट्स नहीं दी गयीं तो यही कयास लगाये जा रहे थें कि अप्रैल में सोहा-कुणाल की शादी होगी इसलिए करीना इस समय खुद को फ्री रखना चाहती हैं।
हाल ही मे लखनऊ आयी सोहा से जब मीडिया ने उनकी शादी के बारे में सवाल किया था वो बेहद ही शर्मा गयीं लेकिन बाद में कहा कि वो अभी सारा ध्यान अपने करियर में लगा रही हैं और कुछ ऐसा ही हाल कुणाल का भी है।दूसरी बात अभी मेरा पदौदी परिवार किसी दूसरी शादी के लिए तैयार नहीं है क्योंकि हाल ही में अभी एक बड़ी शादी मेरे घर में हुई है इसलिए जल्दी ही शादी के बारे में सोचना थोड़ा कष्टकारी है। लेकिन सोहा ने कहा कि वो जब भी शादी करेंगी तब मीडिया को जरूर इसकी खबर दे दी जायेगी इसलिए आप लोग चिंता ना कीजिये। लेकिन कुणाल खेमू की ओर से खुलकर शादी की बात इशारा करती है कि वाकई में कभी भी सोहा-कुणाल की शादी की खबर आ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications
