बिकिनी मोनोकिनी में पटौदी गर्ल पति संग दिखा रही हैं असली रंग, सोहा ने सारा-करीना को छोड़ा पीछे

समर वेकेशन में इन दिनों सभी बच्चों के साथ एक से बढ़कर एक शानदार डेस्टिनेशन पर पहुंच रहे हैं। इस मामले में सेलेब्स भी किसी से पीछे नहीं हैं। अब पटौदी गर्ल सोहा अली खान ने भी अपनी फैमिली वेकेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर ड्रॉप की हैं। सोहा और कुणाल की ये तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
सोहा अली खान फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वहीं सोहा इस वेकेशन पर बिकिनी और मोनोकिनी पहने चिल करती दिखाई दे रही हैं। सोहा अली खान के ऐसे लुक्स फैंस के दिलों पर तीर की तरह वार कर रहे हैं।
इसके साथ ही सोहा और कुणाल एक दूसरे के साथ गुड टाइम स्पेंड करते और एक दूसरे के साथ यादें संजोते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सोहा और कुणाल की जोड़ी बी टाउन की लोकप्रिय जोड़ियों में शुमार है।
सोहा कुणाल की बेटी इनाया भी सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में शुमार है। इससे पहले सोहा अली खान ने अपने फैंसी फ्लोटिंग मील के साथ कुणाल की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें विश किया था। इस फ्लोटिंग मील में फ्रेश फ्रूट्स, ओट्स, ऑमलेट और फ्रेश जूस शामिल था। सोहा ने एक "हैप्पी बर्थडे" GIF भी लगाया था।


Click it and Unblock the Notifications











