सोहा अली खान - कुणाल खेमू की बेटी इनाया खेमू हुई पांच साल की, करीना मामी ने किया मज़ेदार विश
सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया खेमू ने 29 सितंबर को अपना 5वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर इनाया का पूरा परिवार उन्हें सोशल मीडिया पर विश करते नज़र आया। इनाया की मम्मी सोहा अली खान और पापा कुणाल खेमू, बेहद प्यारे सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए अपनी बेटी को विश करते नज़र आए।
वहीं सोहा अली खान की बेस्ट फ्रेंड नेहा धूपिया और कई और दोस्त भी इनाया को विश करते दिखे। इसके अलावा, मामी करीना कपूर खान और मासी सबा अली खान ने इनाया की बेहद प्यारी तस्वीरों के साथ उन्हें जन्मदिन पर विश किया।

गौरतलब है कि सोहा अली खान अक्सर इनाया खेमू की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कभी वो गायत्री मंत्र सीखती दिख जाती हैं तो कभी रक्षाबंधन मनातीं। यहां देखिए, इनाया को उनके परिवार ने कैसे विश किया।

सबा मासी ने दी बधाई
सबा अली खान ने इनाया की ढेर सारी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा - 1 से 4 इतनी जल्दी बीता और माशाअल्लाह अब कैसे तुम पांच साल की भी हो गई। देखते ही देखते ये सारा समय बीत गया। मेरी इनाया जान, तुम्हें ये पांचवा जन्मदिन मुबारक हो। आनी तुम्हें बहुत ज़्यादा प्यार करती हैं। हमेशा खुश रहो और तुम्हें दुआएं मिलती रहें।

करीना ने की मज़ेदार दुआ
करीना कपूर खान ने इनाया और तैमूर की ये बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - मुझे नहीं पता कि तुम दोनों किस चीज़ के लिए हाथ जोड़ कर बैठे हो लेकिन मैं हमेशा तुम दोनों की खुशी और सुकून के लिए दुआ करूंगी। और ये भी दुआ करूंगी कि आज तुम्हें जितना मन करे उतना और जब मन करे तब केक खाने को मिले। और तुम्हारी मां अगर ये पढ़ रही होगी तो मुझे मार डालेगी। हैप्पी बर्थ डे हमारी प्यारी राजकुमारी इनाया। ढेर सारा प्यार।

मम्मी पापा बने 5 साल
सोहा अली खान ने इनाया की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा - और ऐसे ही पांच साल बीत गए। पांच साल से कोई हमें मम्मा और पापा बुलाता है। पांच साल से आप अपने दिल के एक टुकड़े को बाहर की दुनिया में खुद से अलग घूमते देख रहे हैं। पांच साल बेहिसाब प्यार के। एक सफर मेरी ज़िंदगी के प्यार के साथ और पांच साल हमारी प्यारी ज़िंदगी के।

जन्मदिन मुबारक Inni
मेरी Inni Boo तुम्हें जन्मदिन मुबारक। 5 साल तो ऐसे निकल गए जैसे हम लोग सोते समय 5 मिनट में पांच कहानियां सुन लेते हैं। अब समझ आ रहा है कि जब मां बाप बोलते हैं कि बच्चे बहुत जल्दी बड़े हो रहे हैं तो उसका मतलब क्या है। लेकिन मैं रोज़ तुम्हारे साथ बच्चा बने रहना चाहता हूं। हर दिन। तुम्हें ढेर सारा प्यार।

हैप्पी बर्थ डे इनाया
गौरतलब है कि इन्नी इनाया खेमू को प्यार से सब Inni बुलाते हैं। वहीं उनके भाई तैमूर के साथ उनकी तस्वीरें देखना फैन्स को काफी पसंद है। इन्नी को हमारी ओर से भी पांचवे जन्मदिन की शुभकामनाएं।


Click it and Unblock the Notifications











