सोहा अली खान - कुणाल खेमू ने शादी की सालगिरह पर शेयर की बेहद क्यूट तस्वीरें
सोहा अली खान और कुणाल खेमू अपनी शादी की 6वीं सालगिरह मना रहे हैं और इस मौके पर सोहा और कुणाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक दूसरे के साथ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। हालांकि दोनों ने इन तस्वीरों को बिना लाग लपेट यानि किसी भी कैप्शन के बिना ही शेयर किया।
गौरतलब है कि सोहा अली खान और कुणाल खेमू 25 जनवरी 2015 को शादी के बंधन में बंधे। इसके पहले दोनों ने एक दूसरे को काफी सालों तक डेट किया।
Recommended Video

दोनों की एक प्यारी सी बेटी इनाया नाउमी खेमू है और इनाया की तस्वीरों और फैन क्लब्स से इंटरनेट भरा पड़ा है। इनाया और तैमूर, फिलहाल पापाराज़ी के फेवरिट भाई - बहन की जोड़ी हैं। वैसे भी दोनों की तस्वीरें, सोहा, कुणाल और करीना अकसर शेयर कर देते हैं।
बात करें सोहा और कुणाल की तो दोनों बॉलीवुड के सबसे क्यूट मम्मी पापा की जोड़ियों में से एक हैं। किसी टिपिकल बॉलीवुड फिल्म की तरह इनकी कहानी भी तीन शब्दों में सिमट गई। वो तीन शब्द थे तकरार - इकरार और प्यार! तो जानिए कब और कैसे शुरू हुई सोहा - कुणाल की फिल्मी लव स्टोरी -

सोहा अली खान - कुणाल खेमू की लव स्टोरी
सोहा और कुणाल की मुलाकात ढूंढते रह जाओगे फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई। लेकिन यहां इनकी नज़रें मिलीं पर दिल धड़कने की जगह कुछ और ही हुआ!

पहली मुलाकात और तकरार
सोहा की मानें तो पहली बार कुणाल ने उन्हें ठीक से Hiii तक नहीं बोला और उन्हें लगा कि ये लड़का बिल्कुल भी तमीज़वाला नहीं है।

सोहा पर भी हुआ शक
वहीं कुणाल को लगता था कि सोहा ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी की पढ़ी हैं। इसलिए सोहा से बात करने में उन्हें झिझक महसूस होती थी।

कुछ कुछ होने लगा
दोनों ही एक दूसरे के साथ तब थोड़ा नॉर्मल हुए जब ढूंढते रह जाओगे के बाद, दोनों की जोड़ी फिल्म 99 में बनी। बस यही से शायद 'कुछ कुछ होता है' होने लगा ;)

प्यार हुआ - इकरार हुआ
सोहा और कुणाल दोनों ही एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए और उन दोनों ने साथ रहने का फैसला किया।

लिव इन रिलेशनशिप
हालांकि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे पर दोनों को एक दूसरे पर पूरा भरोसा था। इसलिए किसी ने भी शादी के लिए किसी पर ज़ोर नहीं डाला।

चाय पर चर्चा
सोहा ने अपने माता पिता से कुणाल को मिलवाने का फैसला किया। और शर्मिला उनसे मिलने 99 के सेट पर पहुंच गईं!

भाई की भी हां
सोहा के भाई सैफ को भी कुणाल पसंद आए और गो गोआ गॉन की शूटिंग के दौरान दोनों ने काफी वक्त साथ गुज़ारा। सैफ ने भी कुणाल को yes कहा!

परफेक्ट प्रपोज़ल
सोहा और कुणाल पैरिस में छुट्टियां बिता रहे थे तभी कुणाल ने सोहा की फेवरिट रिंग के साथ उन्हें शादी के लिए प्रपोज़ किया। इसका एलान उन्होंने ट्विटर पर भी किया।

इंजॉय की कोर्टशिप
सोहा और कुणाल ने सगाई कर ली और शादी करने से पहले इस वक्त को पूरी तरह से इंजॉय करने की ठानी।

2015 में शादी
2015 में सोहा अली खान ने अपने बेस्ट फ्रेंड कुणाल खेमू से शादी कर ली। ये शादी बेहद निजी समारोह था जिसमें केवल दोनों परिवार मौजूद थे।

नवरात्रि में आईं इनाया
2017 में नवरात्रि पर इनाया का जन्म हुआ और कुणाल और सोहा ने अपने घर लक्ष्मी के आने की खुशी मनाई।

प्यारा सा परिवार
सोहा, कुणाल और इनाया, बॉलीवुड के सबसे क्यूट छोटे परिवारों में से एक हैं और उनकी तस्वीरों से उनका सोशल मीडिया भरा पड़ा है। हमारी तरफ से कुणाल और सोहा को शादी की सालगिरह की बधाई।


Click it and Unblock the Notifications












